भाजपा के झूठ के खिलाफ आम आदमी पार्टी दिल्ली में मनाएगी धोखा दिवस
भाजपा सरकार दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाली जनता के साथ धोखा कर रही है : आतिशी
21 सितंबर को आम आदमी पार्टी दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में जाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेगी : सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली, 19 सितंबर 2019 :पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने बताया कि भाजपा शासित केंद्र सरकार कच्ची कालोनियों को पक्का करने के नाम पर दिल्ली की कच्ची कालोनियों में रहने वाली जनता के साथ धोखा कर रही है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जी ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए कहा था कि भाजपा 6 महीने के भीतर दिल्ली की सारी कच्ची कॉलोनियों को पक्का करेगी। मनोज तिवारी जी के इस बयान पर आतिशी ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या अब भाजपा भी कांग्रेस बन गई है? क्योंकि कांग्रेस हमेशा चुनाव से पहले कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का वादा करती रही है। आज भाजपा भी वही काम कर रही है। भाजपा भी वही कर रही है। दिल्ली की जनता को एक लुभावना सपना दिखा रही है। 6 महीने के भीतर दिल्ली का चुनाव निकल जाएगा और उसके बाद भाजपा का कोई इरादा नहीं है दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का।
मीडिया के माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से प्रश्न पूछते हुए आतिशी ने कहा कि 23 जुलाई 2019 को भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है सभी संबंधित विभागों को दिल्ली सरकार को उपराज्यपाल को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और 1 महीने के भीतर दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां पक्की हो जाएंगी। हम मनोज तिवारी जी से पूछना चाहते हैं कि जब उन्हीं के केंद्रीय मंत्री ने 1 महीने में दिल्ली की सारी कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का वादा किया था किस आधार पर 6 महीने का समय मांग रहे हैं।
आतिशी ने बताया कि जब केंद्र सरकार की ओर से यह प्रस्ताव दिल्ली सरकार के पास आया तो खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने सभी विभागों को निर्देशित किया था, कि किसी भी प्रकार की रुकावटें इस प्रस्ताव में नहीं आनी चाहिएं। क्योंकि दिल्ली सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द दिल्ली की सभी कच्ची कालोनियां पक्की हो जाएं। साथ ही साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द रजिस्ट्री किस प्रकार से हो सकती है और सस्ते दामों पर रजिस्ट्री किस प्रकार से होती है इसके लिए एक प्लान ऑफ एक्शन बनाने का भी निर्देश दिया था, और दिल्ली सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार थी। परंतु मनोज तिवारी जी की बातों से ऐसा लग रहा है कि वह सब भाजपा सरकार के खोखले वादे थे और कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी फिर एक बारी चुनाव के बाद की तारीख जनता को दे दी है।
उन्होंने कहा कि ना ही तो कांग्रेस ने और ना ही भाजपा ने जब उनकी सरकार दिल्ली में थी, तो कभी दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए कुछ किया। चुनाव के समय कच्ची कॉलोनियों में वोट मांगने के लिए तो पहुंच जाते हैं, लेकिन कच्ची कॉलोनियों की सड़क, सीवर, नालियां आदि बनाने और कच्ची कालोनियों के विकास की दिशा में काम करने के नाम पर दोनों पार्टियों में से किसी ने भी कभी कुछ नहीं किया। केवल आम आदमी पार्टी की सरकार ही है जिसने हजारों करोड़ रूपया खर्च करके दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने का, पानी की पाइप लाइन डालने का, नालियां बनाने का, सड़कें बनाने का काम किया है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार भी किसी भी कच्ची कॉलोनी को पक्का करने के लिए यह बुनियादी सुविधाएं उस कॉलोनी में होना जरूरी है।
मीडिया के माध्यम से अतिथि ने भाजपा शासित केंद्र सरकार से कहा कि आज दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में वह सभी चीजें दिल्ली सरकार ने मुहैया करा दी हैं, जो कच्ची कॉलोनी को पक्का करने के लिए जरूरी है। तो केंद्र सरकार अगर चाहे तो अभी इन सभी कच्ची कॉलोनियों को पक्का किया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जी बताएं कि क्या भाजपा की मंशा इन कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की है भी या केवल नाटक कर रहे हैं?
प्रेस वार्ता में मौजूद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारे लिए यह सच्चाई जनता तक पहुंचाना बेहद ही मुश्किल था, कि दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को अब पक्का किया जा सकता है। परंतु केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी ने खुद ही यह सच्चाई जनता के सामने 23 जुलाई को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से रख दी थी। उन्होंने साफ कर दिया था कि कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की राह में अब कोई अड़चन नहीं है, और 1 महीने में केंद्र सरकार सभी कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने वाली है। अब केंद्र सरकार यह बहाना नहीं बना सकती कि अरविंद केजरीवाल जी नहीं करने दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस स्तर पर आने के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जी का यह कहना कि 6 महीने बाद कच्ची कॉलोनियों को पक्का किया जाएगा, यह दिल्ली की जनता के साथ धोखा है। यह बिल्कुल उसी प्रकार का धोखा है जो दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग के नाम पर दिया गया है। भाजपा ने तब भी कहा था कि एक बार लोकसभा चुनाव जीत जाएंगे तो सीलिंग पर अध्यादेश लाएंगे वह भी आज तक नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि यह धोखा जो भाजपा सरकार ने, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाली जनता को दिया है, आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ एक आंदोलन चलाएगी और 21 सितंबर 2019 को दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में जाकर धोखा दिवस के रूप में भाजपा के इस धोखे के बारे में कच्ची कॉलोनी की जनता को बताएगी। ताकि कच्ची कॉलोनियों के लोग 22 तारीख को जब भाजपा के लोग आएं, तो उनसे प्रश्न कर सके, कि जब जुलाई में 1 महीने में कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का वादा किया गया था, तो अब 6 महीने का समय क्यों मांग रहे हो?
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.