चुनाव के वक़्त रिपोर्ट कार्ड को लेकर आप का बड़ा दावा
1.5 करोड़ लोगों तक पहुंचा 'आप का रिपोर्ट कार्ड'
650 मोहल्ला सभा के माध्यम से कुल 13 लाख लोगों के साथ 'आप का रिपोर्ट कार्ड' पर हुआ सीधा संवाद
देश में पहली बार घर-घर जाकर बांटा गया किसी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, 90 फीसद लोगों से रिपोर्ट कार्ड पर मिला सकारात्मक रिस्पांस - गोपाल राय
अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ - गोपाल राय
नई दिल्ली, 7 जनवरी: आम आदमी पार्टी अब तक 30 लाख घरों तक अरविंद केजरीवाल सरकार के काम का रिपोर्ट कार्ड पहुंचा चुकी है। जिसके माध्यम से दिल्ली के 1.5 करोड़ लोगों तक आप का रिपोर्ट कार्ड पहुंच चुका है। इस काम में 60 हजार वालेंटियर्स डोर टू डोर कैंपेन के तहत हिस्सा लिए। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी के सरकार के काम की रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से जानकारी दी। पार्टी इसे 35 लाख घरों तक पहुंचाएगी। 10 दिनों में पूरे दिल्ली में 650 मोहल्ला सभा के माध्यम से कुल 13 लाख लोगों के साथ 'आप का रिपोर्ट कार्ड' पर सीधा संवाद किया। आगामी दो दिनों मे हम शेष 50 मोहल्ला सभा एवं 5 लाख घरों पर दस्तक देते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान दी।
गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी संगठन स्तर पर और प्रचार के स्तर पर, इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने द्वितीय स्तर के चुनावी कैंपेन की जो शुरुआत 24 दिसंबर से की, जिसमें पिछले 5 सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड घर-घर तक पहुंचाने का जो काम शुरू किया था। मैं उन तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से अपना समय निकालकर दिल्ली के हर घर तक, सरकार द्वारा 5 साल में किए गए कामों के रिपोर्ट कार्ड को पहुंचाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि देश में पहली बार एक ऐतिहासिक कार्य की शुरुआत हुई है, कि एक सरकार अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद, अपना रिपोर्ट कार्ड घर-घर तक लेकर जा रही है और लोगों से उस पर चर्चा कर रही है। आगामी 10 जनवरी को हमारा यह द्वितीय स्तर का चुनावी कैंपेन संपन्न होगा। द्वितीय चरण के कैंपेन से पहले 1 सितंबर से प्रथम चरण के कैंपेन की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत पूरी दिल्ली में जनसंवाद यात्राएं निकाली गई थी, उसके बाद अलग अलग संगठनों के माध्यम से दिल्ली के अलग-अलग समाज से जुड़े लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम किए गए, तथा उसके पश्चात पार्टी के विधायकों एवं संगठन पदाधिकारियों द्वारा बूथ स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रथम चरण के चुनावी कैंपेन की अपार सफलता को देखते हुए हमने डोर टू डोर कैंपेन करने का निर्णय लिया था। हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि दिल्ली के अंदर जो हमने डोर टू डोर कैंपेन की दस्तक थी, उसमें 90% परिवारों से सराहना प्राप्त हुई है। भाजपा, कांग्रेस तथा अन्य पार्टी से जुड़े लोगों ने इस बात को स्वीकार किया, कि 5 साल में जो काम दिल्ली में हुए वह पहले कभी किसी भी राज्य में भाजपा या कांग्रेस की सरकार ने नहीं किए। उन्होंने खुले तौर पर कहा कि क्योंकि हम अन्य पार्टी से जुड़े हुए हैं तो खुले तौर पर पार्टी का समर्थन नहीं कर सकते। यदि आज विपक्षी पार्टी के लोग भी हमारी सरकार के कामों की सराहना कर रहे हैं तो यह हमारे लिए और हमारी पार्टी के लिए एक सुखद अनुभूति है। गोपाल राय ने कहा कि 35 लाख घरों तक रिपोर्ट कार्ड पहुंचाने का लक्ष्य है। 30 लाख घरों तक हम रिपोर्ट कार्ड पहुंचा चुका है। मुख्यमंत्री जी स्वयं 7 टाउन हाल मीटिंग के अंतर्गत जनता के समक्ष रिपोर्ट कार्ड पर हजारों लोगों से चर्चा कर चुके हैं एवं उनके विभिन्न सवालों का जवाब देंगे। यह कार्यक्रम विभिन्न मीडिया चैनलों के माध्यम से लगभग 1 करोड़ लोगों तक पहुँच चुका है। आम आदमी पार्टी के विधायक एवं नेतागण ने विगत 10 दिनों में पूरे दिल्ली में 650 मोहल्ला सभा के माध्यम से कुल 13 लाख लोगों के साथ 'आप का रिपोर्ट कार्ड' पर सीधा संवाद किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'आप का रिपोर्ट कार्ड' को 30 लाख घरों पर दस्तक देते हुए कुल 1.5 करोड़ लोगो तक पहुँचाया है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.