प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा आतिशी ने लगाया दिल्ली पुलिस पर आरोप
नई दिल्ली : आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में आतिशी ने दिल्ली पुलिस पर कई आरोप लगाए। इसी के साथ साथ उन्होंने दिल्ली में हो रहे अपराध का आरोपी भी दिल्ली पुलिस को ठहराया। उन्होंने कहा कल शाम 7:30 बजे दिल्ली का एक बहुत बड़ा बाजार सुभाष नगर के बीचों बीच एक गाड़ी में सवार लोगो पर 3 लोग गोली बारी करके निकल जाते है। वह सड़क और बाजार के बीचों बीच 3 लोग बंदूक ताने ले कर आते है और उस गाड़ी में बैठे लोगो पर गोलीबारी कर देते हैं। इसके बाद भी तीनों आरोपी आसानी से बाजार के बीच से निकल जाते है।
दिल्ली की जनता को सुरक्षा तब मिलेगी जब @DelhiPolice को भाजपा के गुंडों को बचाने से फ़ुरसत मिलेगी! https://t.co/jjJVVAyPGg
— Atishi (@AtishiAAP) May 8, 2022
आतिशी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि,
“दिल्ली की जनता को सुरक्षा तब मिलेगी जब @DelhiPolice को भाजपा के गुंडों को बचाने से फ़ुरसत मिलेगी!”
आतिशी ने आरोप लगाया है कि आज उस घटना को 15 से 20 घंटे हो गए लेकिन प्रशासन ने इसके लिए कोई भी अहम कदम नहीं उठाया। दिल्ली की स्तिथि पर प्रकाश डालते हुए आतिशी ने कहा कि, “आज दिल्ली कि ऐसी हालत हो गई है कि कोई भी सरे आम किसी पर गोलियां चला देता है और पुलिस की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आती। आतिशी ने सवाल करते हुए पूछा कि आज किसी के अंदर दिल्ली पुलिस का कोई खौफ क्यों नहीं है?
वहीं दूसरी ओर आतिशी ने तेजिंदर बग्गा मामले को याद दिलाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने तेजिंदर बग्गा जी के मामले में इतनी फुर्ती दिखाई। ऐसी परिस्थिति में आतिशी ने दिल्ली पुलिस का नाम जेम्स बॉन्ड रखा। उन्होंने कहा कि, “तेजिंदर बग्गा को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस जेम्स बॉन्ड बन गई थी और कुरुक्षेत्र तक पहुंच गई। लेकिन वही दिल्ली पुलिस दिल्ली के मामले नही सुलझा पा रही।”
इसी के साथ अन्य गंभीर मामले गिनाते हुए आतिशी ने सूची बनाई और बताया कि किस प्रकार 6 महीने के अंदर ही इतने मामले सामने आए। जिसमे 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला देखा गया। इतना ही नहीं, अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने वसंत कुंज की घटना याद दिलाई और कहा कि 27 अप्रैल को वसंत कुंज इलाके में 45 साल की युवती की जान ले ली जाती है। 24 अप्रैल को नरेला इलाके में एक मज़दूर का शरीर पाया जाता है।
आतिशी ने दिल्ली पे हो रहे जुर्म पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आंकड़ा देखें तो देश भर में सबसे ज्यादा अपराध दिल्ली में किया जाता है। पूरे भारत में कुल 19 मेट्रो सिटी है, लेकिन फिर भी जितने भी दुष्कर्म के मामले आते हैं उनमें से 40 प्रतिशत मामले दिल्ली में ही देखें गए है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.