WSJ की रिपोर्ट में पक्षपात के आरोप के बाद एक्शन, हेट स्पीच मामले में बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोपों के बाद फेसबुक ने बीजेपी विधायक पर कार्रवाई की है। नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री को लेकर फेसबुक की नीति का उल्लंघन करने पर बीजेपी नेता को बैन किया गया है।", फेसबुक ने बयान भी जारी किया है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और खुद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के जरिए फेसबुक और व्हाट्सएप के खिलाफ वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के बाद छेड़े गए अभियान के बाद फेसबुक ने भड़काऊ भाषण देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस ने फेसबुक के हवाले से दावा किया है कि "हमने राजा सिंह नाम के फेसबुक पेज को हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से उसे बंद कर दिया है, क्योंकि फेसबुक ऐसा प्लेटफार्म नहीं है जिसके जरिए से लोगों को नफरत फैलाने की अनुमति दी जाए" एक फेसबुक प्रवक्ता ने ई-मेल के जरिए से इस बात की पुष्टि की है।
उधर राजा सिंह ने इस तरह की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि उनका फेसबुक पर कोई पेज नहीं था। लेकिन सवाल यह पैदा होता है कि जिस तरह से फेसबुक ने नफरत और भड़काऊ बयानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है तो क्या वह दिल्ली दंगों से पूर्व दिए गए भाषणों पर भी कार्रवाई करेगा, क्योंकि फेसबुक पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के भाषण को लेकर के बहुत सारे आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं। फेसबुक पर भारतीय लोकतंत्र में दखल देने का भी अब तक आरोप लगता रहा है। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में फेसबुक की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से फेसबुक ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है उसे माना यही जा रहा है कि फेसबुक बिना किसी आधिकारिक बयान जारी किए ही उन लोगों के खिलाफ एक्शन ले गया जो नफरत या भड़काऊ बातें करते आए हैं।
ज्ञात रहे कि "कभी डेटा लीक को लेकर विवादों रही दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक पर अब पक्षपात करने के आरोप लगे हैं। यह आरोप अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने अपनी एक रिपोर्ट में लगाए थे। जिसके बाद फेसबुक ने एक्शन लेते हुए तेलंगाना से भाजपा विधायक टी.राजा सिंह को बैन कर दिया है। हेट स्पीच मामले में बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोपों के बाद फेसबुक ने बीजेपी विधायक पर कार्रवाई की है। नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री को लेकर फेसबुक की नीति का उल्लंघन करने पर बीजेपी नेता को बैन किया गया है। फेसबुक ने राजा को इंस्टाग्राम से भी हटा दिया है। 14 अगस्त को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट छपी थी जिसमें आरोप लगाया गया कि फ़ेसबुक ने भारत में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के सामने हथियार डाल दिए हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फ़ेसबुक ने अपने मंच से बीजेपी नेताओं के नफ़रत फैलाने वाले भाषणों को रोकने के लिए ये कहते हुए कुछ नहीं किया कि सत्ताधारी दल के सदस्यों को रोकने से भारत में उसके व्यावसायिक हितों को नुक़सान हो सकता है। रिपोर्ट में तेलंगाना से भाजपा विधायक के घृणा संदेश का उल्लेख किया गया था, जिसमें वह कथित तौर पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का आह्वान कर रहे हैं। टी राजा सिंह के पोस्ट मुसलमानों और रोहिंग्या शरणार्थियों से संबंधित थे। सिंह के कम से कम पांच प्रोफाइल हैं जिस पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.