पाकिस्तान & Jinnah का नाम लिए बिना BJP नेताओं का चुनाव अभियान अधूरा, आखिर विकास की बात क्यों नहीं?
महोबा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के महोबा में आयोजित की गई जनसभा को संबोधित किया। इस संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए विकास से परिचित करवाया। रक्षा मंत्री का कहना था कि "जो हम कहेंगे वह करेंगे, हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे यहां व्यक्ति गलत हो सकता है, लेकिन हमे विश्वास है कि हमारी पार्टी कभी गलत नहीं हो सकती।"
इसके बाद जनता का ध्यान धारा 370 की ओर ले जाते हुए राजनाथ सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में कहा "मैं याद दिलाना चाहता हूं 1951 में जब डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन अध्यक्ष हुआ करते थे, उस समय हमने कहा था कि अगर हमे स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा, तो धारा 370 में जो जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त है, उस धारा 370 को समाप्त करेंगे। और जम्मू कश्मीर का भी वही दर्जा होगा जो हिंदुस्तान के अन्य राज्य का है।
और 2014 हो या विशेष रूप से 2019 में बहुमत मिलते ही चुटकी बजा कर हमने धारा 370 समाप्त कर दिया। और आज जम्मू कश्मीर का वही दर्जा है जो भारत के किसी अन्य राज्य का दर्जा है।
विभाजन की निन्दा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का विभाजन 1947 में हुआ, परंतु यह नहीं होना चाहिए था। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। परंतु विभाजन कर दिया गया। पाकिस्तान में हमारे हिंदू, सिख, पारसी, ईसाई, यहूदी जो भारत के मूल निवासी थे, आज वहा अल्पसंख्यक के रूप में जिंदगी जी रहें हैं। उनके साथ धार्मिक उत्पीड़न हो रहा था। वह वहां से भाग कर भारत की धरती पर आते थे लेकिन उन्हें भारत की नागरिकता नही मिलती थी ।
पाकिस्तान के अल्पसंख्यक पर चेतना व्यक्त करते हुए राजनाथ सिंह ने बयान दिया कि "इन्हें शासन के द्वारा उचित सुविधाएं मिलनी चाहिए थी, परंतु वह नही मिल पाती थी। वह एक तरीके से जलावत की जिंदगी जीते थे। हम लोगो ने आश्वासन दिया की जब हमारी भारतीय जनता पार्टी को बहूमत मिल जायेगी और वह सत्ता में आएंगे, तो इन लोगो का विशेष रूप से ख्याल रखा जाएगा। और इसी उपलक्ष में नागरिकता का कानून लागू किया गया था।
जो भी पाकिस्तान से हिंदू, सिख, पारसी, ईसाई और यहूदी भारत में शरण लेने आयेगा उसे हम भारत की नागरिकता देंगे, और उसे शान से जिंदगी जीने का प्रावधान भी दिया जाएगा। इसी के साथ हमने वादा किया था की जिस दिन भाजपा बहुमत से सत्ता में आ जाएगी तो ऐसे हालात इस हिंदुस्तान में पैदा होंगे कि अयोध्या की धरती पर भव्य राम का मंदिर बनने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक पाएगी।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.