भगत सिंह के गांव में ली भगवंत मान ने शपथ, पंजाब से गायब किये गए गांधी, लोगों का सोशल मीडिया पर सख्त रिएक्शन
पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद सरकार बन चुकी है। सरकार बनने के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने 'बसंती' पगड़ी और दुपट्टे से भरे एक आयोजन स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के के गांव खटकर कलां में 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इस शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के साथ राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे, इसी के साथ पंजाब प्रदेश के आम आदमी पार्टी के बाकी के कार्यकर्ता की भागीदारी भी देखी गई।
वहीं बता दें कि बातों को ज्यादा इधर उधर न घुमाते हुए पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने नई गठित सरकार के मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई। जिसके बारे में तुलना करते हुए कहा जा रहा है कि यह शपथ बाकियों से संक्षिप्त और अलग थी जिसमें किसी भी तरह का कटाक्ष का इस्तेमाल नहीं हुआ।
शपथ समारोह देखने आई जनता को संबोधित करते हुए भगवंत मन ने अपना उद्देश्य बताते हुए कहा कि, “उनका मिशन पंजाब को भगत सिंह के सपनों का राज्य बनाना था। भगत सिंह का सपना था कि इस स्वतंत्रता को हर घर तक पहुँचाया जाए। आम आदमी पार्टी वह लड़ाई लड़ रही है। आपने हमारा साथ दिया है। आपने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, उसका कर्ज चुकाने के लिए मुझे कई जन्मों की आवश्यकता होगी।”
इतना ही नहीं, मान कहते हैं कि, “मैं आज किसी के खिलाफ बोलने नहीं जा रहा हूं। मैं आपको यह भी बताना चाहता हूं कि हमें घमंडी होने की जरूरत नहीं है। हमें किसी के घर जाकर उसे चुनौती देने की जरूरत नहीं है। हमें यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि हम विजेता हैं। जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया, हम उनके मुख्यमंत्री भी हैं। हम भी उनकी सरकार हैं। यह लोकतंत्र है। सबका अधिकार है। मुझे यह खबर नहीं मिलनी चाहिए कि ये लोग घमंडी हैं।”
संबोधित करते हुए उन्होंने आने वाले समय के अपने काम और कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। और शपथ के बाद उन्होंने 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.