16 वर्षों से बिहार को सिर्फ ठगा गया: चिराग
बिहार: 27 अक्टूबर 2021 को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने कुशेश्वर विधान सभा उपचुनाव के आखरी दिन हेलीकॉप्टर से अकबरपुर बेंक परती, बिरौल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपने पार्टी के उम्मीदवार श्रीमती अंजू देवी के समर्थन में वोट मांगा। अपने संबोधन में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुशेश्वर में मूल-भूत सुविधाओं का घोर आभाव है। जर्जर सड़क, पलायन और पंगु शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था ने इस विधान सभा के नागरिकों का बुरा हाल कर रखा है।
आगे उन्होंने पूछा कि माननीय नीतीश कुमार अपने को विकास पुरुष कहते हैं। लेकिन प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, 16 वर्षों से बिहार की जनता को सिर्फ ठगा गया है। जब भी जनता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ की मांग करती है, तब उनको पिछले 15 साल की कहानी सुनाई जाती है। चिराग ने मौजूदा सरकार से प्रवासी बिहारियों की हत्या और उनके स्वाभिमान पर आघात का जवाब मांगा।
बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए नीतीश कुमार के विकास के नियत पर सवाल किया की क्या विगत चुनाव में जनता ने उनको सरकार बनाने का मैंडेट दिया था। सरकार का सात निश्चय भष्ट्राचार से भरा है और समाज को बांटने का काम करता है। सभा मे मौजूद हज़ारों की संख्या में लोगों ने चिराग पासवान की बातों को ध्यान से सुना और तालियों से उनका अभिवादन किया एवं उपस्थित जनता ने लोजपा (राम विलास) प्रत्याशी श्रीमती अंजू देवी को अपना आशीर्वाद देंने के लिए तालियों द्वारा समर्थन किया।
सभा मंच पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रधान महासचिव संजय पासवान, लोजपा (राम विलास) प्रत्याशी अंजू देवी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, राष्ट्रीय सचिव शंकर झा, प्रदेश अध्यक्ष, युवा वेद प्रकाश पाण्डेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल, एससी/एसटी के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र विवेक, प्रो. विनीत सिंह, ज़िला अध्यक्ष देवेंद्र झा, प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण आचार्य, पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह, श्रीमती विनीता सिंह, श्री विवेक आनंद मौजूद थे।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.