CDS हेलिकॉप्टर क्रैश: शिवसेना ने उठाए सवाल, - जब सर्वोच्च सेनापति सुरक्षित नहीं तो देश का क्या होगा?
सीडीएस बिपिन रावत की मौत के बाद शिवसेना, आम आदमी पार्टी और रामविलास पासवान की लोजपा समेत कई दलों ने सवाल खड़े किए हैं. शिवसेना नेता संजय रावत ने सीधे-सीधे कहा है कि अगर देश का सबसे बड़ा सैन्य अधिकारी देश के सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर में महफूज़ नहीं है तो फिर बाकी लोगों का क्या हाल होगा?
उन्होंने सरकार से अपील की है कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सरकार अभी भी सदमे से बाहर नहीं आई होगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस पूरे प्रकरण की जांच करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और लोगों को पता चल सके, क्योंकि यह आशंका के बहुत से लोगों के मन में है कि यह कैसे हो गया, कि देश के सबसे बड़े सैन्य अधिकारी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.
गुरुवार को लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना (IAF) के सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना की तीनों सेनाओं के एक दल को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे। बुधवार को ही जांच टीम वेलिंगटन पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि कुन्नूर के पास जंगल में कुछ स्थानीय लोगों ने हेलिकॉप्टर के अवशेषों को आग की लपटों से घिरा हुआ देखा। स्थानीय प्रशासन से एक बचाव दल घटनास्थल पहुंचकर बचाव अभियान कर लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हेलिकॉप्टर में सवार कुल 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और अन्य सभी सेना अधिकारियों का अंतिम संस्कार उचित सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
इस बीच इस हादसे को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किये हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि जब देश का सर्वोच्च सेनापति सुरक्षित नहीं तो देश का क्या होगा? उन्होंने कहा कि Mi-17V5 रूस में निर्मित एक अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर था। बिपिन रावत देश की सैन्य आधुनिकीकरण जिम्मेदारियों के संदर्भ में काम कर रहे थे। वह चीन और पाकिस्तान के संदर्भ में की गई कार्रवाइयों में शामिल थे।
संजय राउत ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के सर्वोच्च सेनापति सबसे अत्याधुनिक व सुरक्षित हेलीकॉप्टर में यात्रा करते हैं और हादसे में उनकी मृत्यु हो जाती है। लोगों के मन में शंकाएं हैं, क्या हुआ है, ये कैसे हो सकता है? लेकिन लोगों के मन में शंकाओं का समाधान करना प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी है। इसकी जांच होनी चाहिए। मुझे यकीन है सरकार भी इस सदमे से बाहर नहीं आई होगी।
इस हादसे को लेकर LJP (राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि ये बेहद दुखद हादसा है। ये शायद इतिहास की पहली घटना होगी कि जिसमें इतने बड़े पद पर कोई व्यक्ति है और उनकी इस तरह मृत्यु हो जाए। मुझे लगता है कि इस मामले की सख्ती से जांच होनी चाहिए। इसके पीछे क्या कारण है ये लोगों के सामने ज़रूर आना चाहिए।
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और बाकी लोगों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ये एक चिंता का विषय है कि इतने सुरक्षित विमान में ऐसी घटना कैसे हो गई। इसके लिए PM और रक्षा मंत्री ज़रूर कोई क़दम उठाएंगे जिससे ये हादसा क्यों हुआ इसका पता चल पाए।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.