जोधपुर: 22 अक्टूबर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना काल के समय प्रदेश का रेवेन्यू 70-80 फीसदी तक गिर गया। मगर प्रदेश सरकार ने हिम्मत रखी और आज हालातों में सुधार हैं। कर्मचारियों के बारे में सोचा गया है। प्रदेश सरकार योजनाओं पर काम कर रही है। एक लाख लोगों को नौकरियां दी जा चुकी हैं और कई प्रोसेस में है। वे शुक्रवार को जोधपुर में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर उनके निवास स्थान चाड़ी गांव में शोक संवेदना प्रकट करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बाद में वे नागौर के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री गहलोत ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रोजाना पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे है उसके लिए केंद्र की सरकार जिम्मेदार है। महंगाई भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते रहने से बढ़ी है। केंद्र सरकार अहम और घमंड में चल रही है। जनता का रियेक्शन आ जाएगा। जनता के मन में भय और आतंक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद राजस्थान सरकार सही काम कर रही है, योजनाओं पर कार्य जारी है। मंत्रियों के खरीद फरोख्त के मुद्दे पर कहा कि उन्हें गर्व है कि 34 दिनों तक एमएलए साथ रहे। चुनाव पूर्व, सीबीआई और अन्य छापों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार की स्कीम होती है। कहां सीबीआई, कहां इंकमटैक्स की रेड दी जाए। उन्हें गर्व है कि 34 दिनों तक एमएलए साथ रहे हैं। एक भी पैसा न लिया गया और न ही दिया गया है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.