मुख्यमंत्री द्वारा शराबबंदी पर समीक्षा सिर्फ राजनीतिक नौटंकी: लोजपा (राम विलास)
पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शराबबंदी की समीक्षा का दिखावा सिर्फ एक राजनीतिक नौटंकी मात्र है। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बिक्री प्रदेश भर में धड़ल्ले से जारी है प्रदेश भर में शराब माफियाओं द्वारा शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। विगत 5 वर्षों में अवैध और जहरीली शराब से हजारों लोगों की जाने गई हैं, वही सैकड़ों लोगो ने अपनी आंखों की रौशनी गवाई है। ऐसे में विगत 5 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने हवा महल में दर्जनों समीक्षा बैठक बेहद हास्यास्पद हैं, प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार समीक्षा बैठक के नाम पर तमाम बिहारवासियों की आंखों में धूल झोक रहे हैं, मुख्यमंत्री द्वारा की गई समीक्षा बैठक में कोई भी ऐसी नई बात नहीं कही गई जिसको लेकर प्रदेशवासियों के दिल में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार के प्रति भरोसा बढ़े।
समीक्षा बैठक के तहत सिर्फ थानाध्यक्षों और चैकीदारों पर कार्रवाई की बात कही गई जबकि शराब के अवैध धंधे में पुलिस के आला अधिकारियों और सत्तारूढ़ दल के कई करीबी नेताओं की संलिप्त्ता कई बार उजागर हो चुकी है, हाल ही में जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रदेश शराबबंदी की जद में प्रदेश में तैनात 80 प्रतिशत पुलिस अधिकारियों के संलिप्त्ता की बात कही है बावजूद मुख्यमंत्री की चुप्पी उनकी कुर्सी को लेकर विवशता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री द्वारा हाल के दिनों में अवैध जहरीली शराब से हुए प्रदेश के तीन जिलों में दर्जनों लोगों की दुखद मौत पर समीक्षा बैठक में चर्चा ना करना तमाम उन मृतक परिवारों के प्रति असंवेदनशीलता साबित करती है।
भट्ट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शराबबंदी लागू किये जाने को लेकर निरंतर प्रदेश की महिलाओं द्वारा मांग का हवाला देते हैं और प्रदेश में उन्हीं महिलाओं की जब जहरीली शराब के सेवन से कोखें सूनी होती हैं और उनके मांग का सिन्दुर उजड़ता है तब नीतीश कुमार द्वारा चुप रहना बेहद संदेहांस्पद है। शराबबंदी कानून के तहत निरंतर प्रदेश में सर्वाधिक दलितों को सिर्फ जेल में भरने और प्रताड़ित करने का काम किया गया जो मुख्यमंत्री के दलित विरोधी होने का सबूत है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को डपोरशंखी नाद बताया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के सत्तालोलुप्त मुख्यमंत्री को सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है इस वजह से प्रदेश में भ्रष्टाचार और अफसरशाही की आड़ में अवैध शराब का व्यापार फल-फूल रहा है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.