नई दिल्लीः कांग्रेस नेता और अध्यक्ष ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश (पूर्व) व पूर्व चेयरमैन उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग, तारिक सिद्दीकी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकारी तंत्र में उनके महत्व को याद किया है।
तारिक सिद्दीकी ने कहा "आज के दिन हमारे देश ने दो महान नेताओं को खोया था। आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और भारत के प्रथम गृह मंत्री वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। अगर में इंदिरा गांधी की बात करूं तो वह वही महिला प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने भारतीय व्यवसाय को चंद हाथों या निजीकरण से निकाल कर सरकारी तंत्र में शामिल करके तमाम भारतीयों को उसका फायदा पहुंचाया था। चाहे वह टाटा समूह के अधिग्रहण में एयर इंडिया हो या बैंक ऑफ़ इंडिया जैसे बड़े बैंक हों, इंदिरा गांधी ने ही इन सबका राष्ट्रीकरण किया था, और उनका फायदा आम भारतियों को पहुंचाया था।"
उन्होंने आगे कहा यही एक तरीका है 140 करोड़ भारतियों को खुशहाल करने का कि भारतीय व्यवसाय को चंद व्यसायिक घरानों से निकाल कर पब्लिक किया जाए। लेकिन भारतीय समाज की यही बदकिस्मती है कि वर्तमान सरकार इसके उलट काम कर रही है। मौजूदा सरकार कांग्रेस सरकार के द्वारा व्यवसाय के राष्ट्रीकरण का निजीकरण कर रही है। आज जिस तरह भारतीय तंत्र को अंबानी और अडानी को सौंपा जा रहा है। इससे भारतीय लोगों को बहुत कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा वर्तमान भारतीय स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रियंका गांधी सबसे बड़ी उम्मीद हैं। वह समाज के पिछड़े तबके, गरीब और किसानों के लिए सबसे ज़्यादा मेहनत कर रही हैं। और 2022 उत्तर प्रदेश के चुनाव में उनकी प्रतिज्ञाएं काफी सराहनीय हैं। उन्होंने नौजवानों, छात्रों, महिलाओं और किसानों के लिए जो प्रतिज्ञाएं ली हैं, उनसे उनके इरादों का पता चलता है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.