Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

झारखंड में भी पांव पसार रहा है कोरोना, देखिये पूरी रिपोर्ट- Watan Samachar

देश के विभिन्न राज्यों में करोना के मामलों में बढ़ोतरी ही देखने को मिल रही है जिसके बाद करोना को लेकर के लोगों के दिलों में डर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को झारखंड में ही करोना के 65 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें अकेले 27 झारखंड की राजधानी रांची से ही थे। इसके बाद लोगों में डर स्वाभाविक है। झारखंड में कोरोना की शुरूआत रांची से जरूर हुई थी, लेकिन बहुत जल्द उसकी रफतार थम गयी थी। वहीं मरीजों की तेजी से हुई रिकवरी की वजह से कल तक मात्र 29 एक्टिव केस बच गए थे, लेकिन आज एक बार फिर कोरोना के धमाके से आंकड़ा 56 हो गया है। जबकि अभी सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में जमशेदपुर है। जहां आजतक कुल 451 मरीजों की पुष्टि हुई जिसमें 219 एक्टिव केस हैं। वहीं कल ही कोरोना मुक्त हुए पलामू जिले में फिर दो नए केस ने दस्तक दे दी।

By: वतन समाचार डेस्क
  • झारखंड में भी पांव पसार रहा है कोरोना, देखिये पूरी रिपोर्ट

 

रांची, 04 जुलाई। देश के विभिन्न राज्यों में करोना के मामलों में बढ़ोतरी ही देखने को मिल रही है जिसके बाद करोना को लेकर के लोगों के दिलों में डर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को झारखंड में ही करोना के 65 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें अकेले 27 झारखंड की राजधानी रांची से ही थे। इसके बाद लोगों में डर स्वाभाविक है। झारखंड में कोरोना की शुरूआत रांची से जरूर हुई थी, लेकिन  बहुत जल्द उसकी रफतार थम गयी थी। वहीं मरीजों की तेजी से हुई रिकवरी की वजह से कल तक मात्र 29 एक्टिव केस बच गए थे, लेकिन आज एक बार फिर कोरोना के धमाके से आंकड़ा 56 हो गया है। जबकि अभी सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में जमशेदपुर है। जहां  आजतक कुल 451 मरीजों की पुष्टि हुई जिसमें 219 एक्टिव केस हैं। वहीं कल ही कोरोना मुक्त हुए पलामू जिले में फिर दो नए केस ने दस्तक दे दी।

 

शुक्रवार को रांची के रिम्‍स में कुल 637 कोरोना संदिग्‍धाें के सैंपल की जांच की गई। इनमें 610 निगेटिव मिले । जबकि 65 कोरोना संक्रमित की पहचान की गयी वहीं 13 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं।

 

शुक्रवार को मिले 65 नए संक्रमितों  में  रांची से 27, जमशेदपुर से 16, कोडरमा 08 , मिलिट्री हॉस्पिटल, नामकुम से 06,  दुमका ,गढ़वा और गिरिडीह से 3-3,  लातेहार और पलामू से  2-2, लोहरदगा से एक नये मरीज शामिल हैं।  इन नये संक्रमितों के साथ झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2699 हो गयी है।

 

शुक्रवार को रांची के रिम्‍स में कुल 637 कोरोना संदिग्‍धाें के सैंपल की जांच की गई। इनमें 610 निगेटिव मिले । जबकि 65 कोरोना संक्रमित की पहचान की गयी वहीं 13 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। गौरतलब हो कि झारखंड में कोरोना के मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। अभी तक 2001 मरीज संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।  कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के मामले (रिकवरी रेट) में झारखंड विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। झारखंड का रिकवरी रेट 74.19 फीसद है, जो राष्ट्रीय दर 60.73 फीसद से काफी अधिक है।

 

रिकवरी रेट :मिजोरम : 76.9% मध्य प्रदेश : 76.9% झारखंड : 74.2% ओडिशा : 73.3% गुजरात : 72.3% हरियाणा : 70.3% लद्दाख : 70.1% उत्तर प्रदेश : 69.1% . चंडीगढ़ : 82.3 % मेघालय : 80.8% राजस्थान : 79.6% उत्तराखंड : 78.6% छत्तीसगढ़ : 78.3% त्रिपुरा : 78.3% बिहार : 77.5%

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.