Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

अगर किसानों को कुचलने वाले आज़ाद और पीड़ितों से मिलने वाले गिरफ्तार हो रहे हैं, तो देश का संविधान खतरे में है: राहुल गांधी

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा और किसानों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने से नाराज़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर इस देश में अपराधी आज़ाद घूम रहे हैं और पीड़ितों से मिलने वाले हिरासत में हैं, तो इस देश का संविधान खतरे में है।

By: Abdus Samad
Country's constitution in danger: Rahul Gandhi

अगर किसानों को कुचलने वाले आज़ाद और पीड़ितों से मिलने वाले गिरफ्तार हो रहे हैं, तो देश का संविधान खतरे में है: राहुल गांधी 

 

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा और किसानों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने से नाराज़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर इस देश में अपराधी आज़ाद घूम रहे हैं और पीड़ितों से मिलने वाले हिरासत में हैं, तो इस देश का संविधान खतरे में है।

 

राहुल गांधी ने लखीमपुर में किसानों को कुचलने से संबंधित एक वीडियो फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा। 

 

"एक मिनिस्टर का बेटा अगर अपनी गाड़ी के नीचे सत्याग्रही किसानों को कुचल दे, तो देश का संविधान खतरे में है।

अगर वीडियो के सामने आने के बाद भी उसे हिरासत में ना लिया जाए, तो देश का संविधान खतरे में है।

अगर एक महिला नेता को 30 घंटे तक बिना एफआईआर के हिरासत में रखा जाए, तो देश का संविधान खतरे में है।

अगर कत्ल हुए किसानों के परिवार से किसी को ना मिलने दिया जाए, तो देश का संविधान खतरे में है।

अगर यह वीडियो किसी को दुखी नहीं करता, तो मानवता भी खतरे में है।"

 

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने पर राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि "जिसे (प्रियंका गांधी) हिरासत में रखा गया है, वह डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी। सत्याग्रह रुकेगा नहीं।

 

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो साझा किया जिसमें वह कह रही हैं "मोदी जी आप आजादी का अमृत महत्व बनाने लखनऊ आ रहे हैं, लेकिन क्या आपने यह वीडियो देखा (लखीमपुर का वायरल वीडियो) इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आप की सरकार में एक मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला है। कृपया इस वीडियो को देखिए और देश को बताइए कि क्यों अभी तक इस मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया ? क्यों मंत्री के बेटे को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया ?

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने उन्हें पिछले 28 घंटों से बिना किसी आदेश और प्राथमिकी के हिरासत में रखा है।

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.