Arvind kejriwal पर हुआ जानलेवा हमला। भाजपा पर लगाया जा रहा आरोप।
देश की राजधानी दिल्ली से एक हिंसक मामला सामने आया है। बीते दिन दोपहर को आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ कि घटना देखी गई। इस दावे के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तस्वीरें साझा की और अपनी प्रतिक्रिया दी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर कुछ आरोप भी लगाए हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि हमले में भाजपा के नेता तेजस्वी सूर्य को भी देखा गया। हमले के बाद निवास के प्रवेश दरवाजे पर भगवा रंग नजर आया।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर यह आरोप लगाया है कि यह भाजपा की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाने की एक सोची समझी साजिश थी। हमले के तट पश्चात ही दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और कहा कि, “दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए है। और इसके अलावा गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़े गए।”
दूसरी ओर मनीष सिसोदिया का मानना है कि, “ पंजाब की जीत से भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। और उन्होंने अपने साथ दिल्ली पुलिस को भी मिला लिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि, “पुलिस ने "भाजपा के गुंडों" के साथ मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से भारतीय जनता पार्टी इतनी बौखला गई है कि केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। भाजपा को डर है कि केवल केजरीवाल ही प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर दे सकते हैं इसलिए उन्हें जान से मारना चाहती है।”
दूसरी ओर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का कहना है कि, "मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा के गुंडों द्वारा करा गया हमला बेहद निंदनीय है। पुलिस की मौजूदगी में इन गुंडों ने बैरिकेड तोड़े, सीसीटीवी कैमरा तोड़े। पंजाब की हार की बौखलाहट में भाजपा वाले इतनी घटिया राजनीति पर उतर गए।"
केवल इतना ही नहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “पंजाब में आम आदमी पार्टी के हाथों करारी हार से बीजेपी की बौखलाहट साफ दिख रही है। पुलिस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री दिल्ली, अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला एक कायराना हरकत है। अब ये साफ हो चुका है कि भाजपा को सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से डर लगता है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.