दिल्ली समेत समूचे देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली भी कोविड की दूसरी लहर की चपेट में है. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि दिल्ली में चौथी लहर है। कुछ जानकार यह भी मान रहे हैं कि अगर UK में दूसरी लहर के बाद भारत ने फ्लाइट पर रोक लगा दी होती तो आज ऐसी हालत न होती, और समूचे देश को इस संकट से बचाया जा सकता था, लेकिन फॉरेन एक्सचेंज की क़ीमत आज देश चुका रहा है.
सच्चाई क्या है यह तो जांच का विषय है, लेकिन हालात अच्छे नहीं हैं. दिल्ली के मुखिया ने कहा था कि मैं लॉक डाउन भारी मन से लगा रहा हूं. लॉक डाउन समस्या का समाधान नहीं, इस से गरीबों को काफी दिक़्क़त होती है. इस लिए यह छोटा सा लॉक डाउन है, लेकिन यह छोटा लॉक डाउन बड़ा होता नज़र आ रहा है.
एक सप्ताह के लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के मामलों में कमी नहीं आई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का रविवार को ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बीते कुछ दिनों में संक्रमण दर 36 प्रतिशत के उच्चतर स्तर पर पहुंच गई थी।
केजरीवाल ने कहा कि 19 अप्रैल की रात को लगाया गया लॉकडाउन तीन मई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में पहले लॉकडाउन को 26 अप्रैल की सुबह पांच बजे खत्म होना था।
कोरियर और होम डिलिवरी सेवा को अनुमति होगी। इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आने-जाने कि इजाजत होगी। बिजली, पंखे, स्टेशनरी और किराना की दुकानें खुली रहेंगी। फल और सब्जियां बेचने वाले लोगों को छूट होगी। बीमार लोग अस्पताल जा सकेंगे। मीडिया के लोग पास दिखाकर यात्रा कर सकेंगे। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ई-पास जारी किया जाएगा। अस्पताल में काम करने वाले लोग आई कार्ड दिखाकर आ जा सकते हैं। मेट्रो, ऑटो-टैक्सी और बसों का संचालन जारी रहेगा। हालांकि इसका उपयोग करने के लिए ई-पास या आईकार्ड दिखाना होगा। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप या एयरपोर्ट जाने वालों को टिकट दिखाना होगा।
मॉल, जिम, स्विमिंग पूल, असेंबली हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे। रेस्तरां या होटल में जाकर खाने पर पाबंदी होगी। सभी बाजार बंद रहेंगे। साप्ताहिक बाजार जोन के हिसाब से एक दिन खोला जाएगा। बिना जरूरत घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता पर नजर रखने के लिए एक पोर्टल बनाया गया है और फैसला किया गया है कि उत्पादक, आपूर्तिकर्ता तथा अस्पताल हर दो घंटे पर आपूर्ति और उपभोग जानकारी को अपडेट करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा प्रति दिन 10 टन और बढ़ा दिया है जिससे उम्मीद है कि ऑक्सीजन को लेकर अव्यवस्थित स्थिति कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा, “ केंद्र सरकार ने दिल्ली का (ऑक्सीजन) कोटा प्रतिदिन 480 टन से बढ़ाकर 490 टन कर दिया है। लेकिन हमें अभी पूरा कोटा नहीं मिला है। फिलहाल, हमें रोजाना 330-335 टन की आपूर्ति मिल रही है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को केंद्र से बहुत समर्थन मिल रहा है और दोनों ऑक्सीजन आपूर्ति की समस्या को हल करने के लिए उचित तरीके से समन्वय कर रहे हैं। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 24000 से अधिक मामले आए थे और 357 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जो एक दिन में अब तक सर्वाधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में 12 दिन में करीब 2500 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली के कई अस्पताल ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.