नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। इस बार का चुनाव काम पर होगा। 70 साल के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री यह कहने की हिम्मत जुटा रहा है कि अगर उसने काम किया है, तभी जनता उसे वोट दे। मैंने मुख्यमंत्री के तौर पर सबके लिए काम किया है, इसी कारण इस बार हर पार्टी के लोग आम आदमी पार्टी को वोट देंगे। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का।
इस बार सकारात्मक वोट पड़ेगा काम के नाम पर वोट पड़ेगा - अरविंद केजरीवाल
चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीख का ऐलान करने के पश्चात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग भी चुनाव के लिए तैयार हैं और आम आदमी पार्टी भी चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली का चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा। दिल्ली के लोग मन बना चुके हैं कि इस बार वोट काम के नाम पर पड़ेगा। 70 सालों में पहली बार ऐसा होगा कि वोट स्कूलों के नाम पर, अस्पतालों के नाम पर, तीर्थ यात्रा के नाम पर, सीसीटीवी कैमरा के नाम पर, बेहतर सड़कों के नाम पर, महिला सुरक्षा के नाम पर पड़ेगा। आज से पहले वोट इसलिए डाले जाते थे, कि सड़के टूटी हुई है, अस्पतालों की हालत खराब है, स्कूलों की स्थिति खराब है, परंतु इस बार सकारात्मक वोट पड़ेगा काम के नाम पर वोट पड़ेगा। लोग इस बार कार्यों की तुलना करेंगे।
दिल्ली की जनता दिल्ली को भाजपा शासित नगर निगम नहीं बनाएगी - अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली के भीतर मोटे मोटे तौर पर दो पार्टियों की सरकार है भाजपा एवं आम आदमी पार्टी। जहां दिल्ली के लोगों ने भाजपा को जिम्मेदारी दी है पुलिस संभालने की, नगर निगम संभालने की और डीडीए को संभालने की, वहीं दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिम्मेदारी दी है शिक्षा विभाग की, चिकित्सा विभाग की, पीडब्ल्यूडी विभाग की, जल बोर्ड की और अन्य कई विभागों की। इस बार दिल्ली के लोग यह देखेंगे कि भाजपा की नगर निगम ने अच्छा काम किया, पुलिस विभाग ने अच्छा काम किया, डीडीए ने अच्छा काम किया या फिर दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने अच्छे स्कूल बनाएं, चिकित्सा विभाग ने अस्पतालों में इलाज और सारी दवाइयां मुफ्त की, दिल्ली की सड़कें अच्छी हुई, दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली की व्यवस्था हुई, घर-घर तक पीने का स्वच्छ पानी पहुंचा। आज दिल्ली और देश की जनता के सामने यह साबित हो चुका है, कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों से खुश है। दिल्ली की जनता दिल्ली को भाजपा शासित नगर निगम नहीं बनाना चाहती।
मैंने 5 साल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया, सभी का काम हुआ, चाहें वह किसी पार्टी से हो - अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज दिल्ली के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि यदि आपको लगता है हमने काम किया है तो हमें वोट देना और यदि आपको लगता है कि हमने काम नहीं किया तो हमें वोट मत देना। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह शब्द बोलने के लिए हिम्मत चाहिए। मुझे नहीं लगता पूरे देश में किसी भी राज्य सरकार के मुख्यमंत्री ने 5 साल पूरे करने के बाद जनता के बीच जाकर ऐसा कहा होगा, कि यदि मैंने काम नहीं किया तो मुझे वोट मत देना। मैंने 5 साल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। काम करते समय मैंने कभी यह नहीं देखा कि यह आम आदमी पार्टी वाला है, भाजपा वाला है या कांग्रेस वाला है। दिल्ली के स्कूल बेहतर किए तो उनमें भाजपा वालों के बच्चे भी पढ़ते हैं, कांग्रेस वालों के बच्चे भी पढ़ते हैं और आम आदमी पार्टी वालों के बच्चे भी पढ़ते हैं। घर-घर तक पानी पहुंचाया तो यह नहीं देखा कि भाजपा वालों के घर पानी मत पहुंचाओ या कांग्रेस वालों के घर पानी मत पहुंचाओ, हमने सभी के घर पानी पहुंचाया।
हम भाजपा और कांग्रेस नेताओं से भी पूछकर उनके अच्छे सुझाव मैनिफेस्टो में डालेंगे - अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा हम दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति के घर जाएंगे, हम भाजपा वालों के घर भी जाएंगे, हम कांग्रेस वालों के घर भी जाएंगे। हम भाजपा और कांग्रेस वालों से कहेंगे कि 70 सालों में पहली बार आपके बच्चों के स्कूल बेहतर हुए हैं, 70 साल में पहली बार आपके परिवार के लिए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए अस्पताल बेहतर हुए हैं। हम उन से अनुरोध करेंगे कि इस विकास की लहर को रुकने मत देना। क्योंकि यदि आपने इस बार सरकार बदली तो दिल्ली में जो विकास की लहर दौड़ रही है, जो बदलाव की एक मुहिम चल रही है, यह सब रुक जाएगा। आप जिस भी पार्टी से हो, इस बार पार्टी मोह छोड़कर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट देना, दिल्ली के विकास के लिए वोट देना। हम भाजपा वालों से भी वोट मांगेंगे और कांग्रेस वालों से भी वोट मांगेंगे। हमें पूरा यकीन है कि इस बार दिल्ली के लोग, दिल्ली के विकास के नाम पर, दिल्ली में हुए कामों के नाम पर वोट देने के लिए तैयार हैं।
हमारा पूरा कैंपेन सकारात्मक होगा अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा पूरा कैंपेन सकारात्मक होगा, हमें किसी भी प्रकार की गाली गलौज या नफरत की राजनीति करना नहीं आती। कल दिल्ली में हुई गृह मंत्री अमित शाह जी की सभा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, कि दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते मैंने अमित शाह जी का पूरा भाषण सुना। मुझे उम्मीद थी कि वह दिल्ली के विकास पर बात करेंगे और हमारे कामों में जो कमियां रहीं उन्हें बताएंगे, ताकि हम सुधार कर सके, पर बेहद अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है, कि मुझे गालियां देने के अलावा अमित शाह जी ने और कुछ नहीं कहा, अपने पूरे भाषण में केवल और केवल मुझे गालियां दी। जब आप राजनीतिक जीवन में होते हैं तो आपको गालियां भी स्वीकार करनी पड़ती हैं। हम अमित शाह जी की सभी गालियां सहर्ष स्वीकार करते हैं।
मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने गृहमंत्री अमित शाह जी से अपील करी, कि दिल्ली के विकास से संबंधित यदि उनके पास कोई सुझाव है तो हमें बताएं, अगले 5 साल जब हमारी सरकार बनेगी, तो हम पार्टी के मेनिफेस्टो में उनके अच्छे सुझावों को रखेंगे भी और अगले 5 साल उन पर कार्य भी करेंगे। हम मिलजुल कर दिल्ली को अच्छा बनाना चाहते हैं, इसमें हमें सभी पार्टियों का सहयोग चाहिए।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.