इस वक़्त आप पार्टी 60 सीटों तक पहुंच चुकी है, पार्टी ने 5 सीट जीत ली है और 55 पर बढ़त बनाये हुए है।
शर्मनाक: बीजेपी ने दिल्ली वालों को बताया मुफ्त खोर, मोदी और शाह ही नहीं नीतीश और पासवान भी दिल्ली में हार रहे हैं, जानिए कैसे?
दिल्ली बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा का एक और शर्मनाक बयान आया हैं। उन्होंने दिल्ली वालों को ताना दिया हैं कि " फ्री के लालच में बह गए दिल्ली वाले"।
वहीं दिल्ली की जनता ने अब यह तय कर दिया है कि दिल्ली में झाड़ू ही झाड़ू है और झाड़ू के आगे कोई टिकता भी दिखाई नहीं दे रहा है। लोग सोशल मीडिया पर यह लिख रहे हैं कि हमें यह समझना होगा कि जब कमल कीचड़ में खिलता है तो कीचड की सफाई के लिए झाड़ू की जरूरत है। जब कीचड़ ही नहीं होगा तो कमल कहां से खेलेगा। लोग लिख रहे हैं कि दिल्ली की जनता का आभार कि उन्होंने कीचड को झाड़ू से साफ कर दिया और कमल को दिल्ली से खत्म कर दिया और दिल्ली ने हिंदू मुसलमान को नकार कर पाकिस्तान और शाहीन बाग को भी नकार कर, जिन्ना वाली आजादी को नकार कर देश के गद्दारों को जूते मारो वाली आजादी को नकार कर शाहीन बाग संयोग नहीं प्रयोग वाली राजनीती को नकार कर, बिजली शिक्षा सड़क स्वास्थ्य जैसी मूल सुविधाओं पर वोट दिया है और यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली के लोग नफरत को नहीं मोहब्बत को पसंद करते हैं।
दिल्ली के गुर्जर हों या जाट जिन्होंने हमेशा अपने पाले में लोगों को बिठाया अपने खून से लोगों को सींचा और संवारा उन्होंने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली में धर्म की राजनीति नहीं चलेगी या हिंदू मुसलमान जाट गुर्जर दलित आदिवासी अगड़ा पिछड़ा सब लोग साथ जीने और साथ मरने में विश्वास रखते हैं, क्योंकि देश की आजादी सब लोगों ने मिलकर लड़ी थी, दिल्ली से सटे पश्चिमी यूपी में तो लोग यहां तक कहते हैं कि चौधरी अजीत सिंह के पिता वाली राजनीति चाहिए जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी हिंदू मुसलमान को लड़ने नहीं दिया और मुसलमानों को जितना नेतृत्व अजीत सिंह के पिता चौधरी चरण सिंह ने अपने जीवन में दिया उतना आजादी के बाद अब तक पश्चिमी यूपी से मुसलमानों को नहीं मिला वह खुद मुसलमानों को जिता कर संसद पहुंचाते थे, अब आप कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री अमित शाह का फोटो लहरा कर पूछ रहे हैं दिखा करंट कहां लगा।
याद रहे कि बीजेपी ने नीतीश कुमार के वकार को भी दिल्ली में दांव पर लगा दिया था और पासवान से लेकर नीतीश कुमार तक सब दिल्ली में बीजेपी के प्रचार में जुट गए थे, आखिर में खबर तो यह भी आगयी थी कि अकाली दल के लोग भी दिल्ली में बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे, लेकिन दिल्ली ने हिन्दू मुस्लिम से दूरी बना ली।
वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्टी के दफ्तर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होली मना रहे हैं और ढोल-नाच गाना जारी है। जश्न के बीच AAP के दफ्तर में एक पोस्टर दिख रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर चस्पा है। पोस्टर पर लिखा है, ‘करंट लगा है’।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नाच गा रहे हैं और इसी पोस्टर को लहरा रहे हैं। दिल्ली में शाहीन बाग को भारतीय जनता पार्टी ने मुद्दा बनाया था और खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी AAP पर हमला बोला था। एक सभा में अमित शाह ने कहा था, ‘दिल्ली वालों ईवीएम का बटन इतनी जोर से दबाना कि वोट यहां मिले और करंट शाहीन बाग में लगे’।
नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों पर भारतीय जनता पार्टी निशाना साध रही थी। अमित शाह से लेकर कपिल मिश्रा, परवेश वर्मा समेत हर नेता शाहीन बाग के प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी स्पॉन्सर्ड बता दिया था।
मनोज तिवारी ने कहा था- ट्वीट संभाल कर रखना।।।अब लोग कर रहे हैं ट्रोल, लोग बोले 30 जनवरी के बाद 3 बजे वाले वोट गिने जायेंगे।
अमित शाह के निशाने पर था शाहीन बाग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी कई सभाओं में शाहीन बाग के प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के नतीजे बता दें कि आप शाहीन बाग वालों के साथ हैं या फिर भारत माता का नारा लगाने वालों के साथ। भाजपा ने 22 जनवरी के बाद चुनावी कैंपेन में रफ्तार तेज की थी और शाहीन बाग को मसला बनाया था।
मॉडल टाउन से उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने अपने एक ट्वीट में तो शाहीन बाग को मिनी पाकिस्तान बता दिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनपर बैन भी लगाया था। वहीं बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने भी कहा था कि ये लोग आपके घर में घुस जाएंगे, मां-बहनों का रेप करेंगे और आपको मारेंगे।
दिल्ली के नतीजों की लाइव कवरेज।।।
हालांकि, बीजेपी ने इन भाषणों का कोई असर चुनाव नतीजों पर पड़ता हुआ नहीं दिखा। शाहीन बाग जिस ओखला विधानसभा क्षेत्र में आता है वहां पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान जीत रहे हैं, तो वहीं पूरी दिल्ली में भी AAP 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.