IYC प्रेस विज्ञप्ति
जुल्म और ज्यादती के खिलाफ निडरता से न्याय की आवाज उठा रही हैं, प्रियंका गांधी: श्रीनिवास बी.वी
किसानों को कुचलने वाले खुलेआम घूम रहे हैं और किसानों की आवाज उठाने वालो को भाजपा सरकार कैद कर रही है: श्रीनिवास बी.वी।
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2021: भारतीय युवा कांग्रेस की और से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि लखीमपुर खीरी में भाजपाई हिंसा ने सिर्फ किसानों की ही हत्या नहीं की है, बल्कि मानवता का क़त्ल भी किया है। भाजपा की तानाशाही देश के लिए खतरा है। इस खतरे के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने प्रियंका गांधी वाड्रा जी को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बिना किसी कारणवश गिरफ्तार करने पर कहा कि क्या अब देश में किसानों का दर्द बाटना जुर्म है? प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर में जिन किसानों की हत्या हुई है, उन किसानों के परिजनों को सांत्वना देने जा रही थी। यूपी सरकार ने बिना किसी वारंट के प्रियंका गांधी को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया है। जुल्म, ज्यादती और अत्याचार। यही हैं भाजपा के हथियार।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपाई हुकूमत देश के लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है, अधिकारों को कुचल रही है। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी बेहद ही दुर्भाग्यजनक और निंदनीय है। भाजपा सरकार द्वारा देश में लोकतंत्र के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षश्रीनिवास बी.वी ने कहा कि जिन्होंने किसानों को सरेआम कुचला वो तो बाहर आजाद घूम रहे हैं, और कांग्रेस पार्टी के नेता जो किसानों का दर्द बाटना चाहते हैं उन्हें भाजपा सरकार गिरफ्तार कर रही है, फिर चाहे वो राज्यसभा सांसद हो, प्रदेश के चुने हुए मुख्यमंत्री हो, या वरिष्ठ कांग्रेस के नेता।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि आखिर किस चीज का डर लग रहा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को? उन्होंने यह भी कहा कि जब सरकार विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार कर सकती है तो अभी तक मंत्री के दोषी बेटे को क्यों नहीं गिरफ्तार किया? प्रधानमंत्री मोदी आजादी महोत्सव मनाने लखनऊ तो जा सकते है पर उनके पास, लखीमपुर खीरी के किसानों के लिए वक्त नहीं है, इससे उनकी वरीयता स्पष्ट हो जाती है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने यह भी कहा कि जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर जनरल डायर ने गोलियां चलवा कर कई लोगों की जान ली थी। इसी तरह लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने सत्याग्रही किसानों को गाड़ियों से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। अंग्रेजों से कम घातक नहीं हैं भाजपाई।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.