Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

चुनाव को लेकर केजरीवाल का बड़ा बयान

‘आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल माध्यम से पार्टी के देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं है, बल्कि देश और समाज में परिवर्तन लाने का एक जरिया है। हमारा मकसद एक पार्टी बदल कर दूसरी पार्टी सत्ता में लाना नहीं है, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़कर एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना है। ‘आप’ की दिल्ली की सरकार ने देश के लोगों को यह उम्मीद दी है कि बदलाव संभव है और देश बदल तो सकता है। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे सामने पूरा का पूरा भ्रष्ट तंत्र और बड़ी-बड़ी पार्टियां हैं। उनके पास अथाह पैसा है, लेकिन हमारे पास हमारा जूनून और हमारी देशभक्ति है। लोगों को बताएं कि दिल्ली में कैसे हमने बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सड़कें ठीक कर दिए और ‘आप’ की सरकार बनी तो उस राज्य में भी अच्छे काम करेंगे। आज सरकार का मतलब हो गया है कि मंत्रियों और विधायकों को सारी सुविधाएं फ्री में मिले और जनता दर-दर की ठोकर खाती रहे। हम सरकार की परिभाषा बदलेंगे। अब मंत्री और विधायक सेवा करेंगे और जनता को सारी सुविधाएं मिलेंगी।

By: वतन समाचार डेस्क

आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं, बल्कि देश और समाज में परिवर्तन लाने का एक जरिया है- अरविंद केजरीवाल*

 *- हमारा मकसद एक पार्टी बदल कर दूसरी पार्टी सत्ता में लाना नहीं है, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़कर एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना है- अरविंद केजरीवाल*

 *- आम आदमी पार्टी की दिल्ली की सरकार ने देश के लोगों को यह उम्मीद दी है कि बदलाव संभव है और देश बदल तो सकता है- अरविंद केजरीवाल*

 *- आम आदमी पार्टी ने यह साबित कर दिया कि चुनाव ईमानदारी से लड़े व जीते जा सकते हैं और सरकारें ईमानदारी से भी चलाई जा सकती हैं- अरविंद केजरीवाल*

 *- दिल्ली में हमने यह साबित कर दिया कि सरकारी स्कूल भी शानदार बन सकते हैं और गरीबों के बच्चों को अमीरों के बच्चों जैसी शानदार शिक्षा भी दी जा सकती है- अरविंद केजरीवाल*

 *- हमारे सामने पूरा का पूरा भ्रष्ट तंत्र और बड़ी-बड़ी पार्टियां हैं, उनके पास अथाह पैसा है, लेकिन हमारे पास हमारा जूनून और हमारी देशभक्ति है- अरविंद केजरीवाल*

 *- चुनाव प्रचार में हमारे लिए सेवा करने का एक मौका होना चाहिए, अगर किसी को कुछ जरूरत है, तो उसकी मदद करें- अरविंद केजरीवाल*

 *- लोगों के बीच जाकर बताएं कि दिल्ली में कैसे हमने बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सड़कें ठीक कर दिए और ‘आप’ की सरकार बनी तो उस राज्य में भी अच्छे काम करेंगे- अरविंद केजरीवाल*

 *- आज सरकार का मतलब हो गया है कि मंत्रियों और विधायकों को सारी सुविधाएं फ्री में मिले और जनता दर-दर की ठोकर खाती रहे, हम सरकार की परिभाषा बदलेंगे- अरविंद केजरीवाल*

 *- अब मंत्री और विधायक जनता की सेवा करेंगे और जनता को सारी सुविधाएं मिलेंगी- अरविंद केजरीवाल*

 

*नई दिल्ली, 09 जनवरी, 2022*

 

‘आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल माध्यम से पार्टी के देशभर के कार्यकर्ताओं को  संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं है, बल्कि देश और समाज में परिवर्तन लाने का एक जरिया है। हमारा मकसद एक पार्टी बदल कर दूसरी पार्टी सत्ता में लाना नहीं है, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़कर एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना है। ‘आप’ की दिल्ली की सरकार ने देश के लोगों को यह उम्मीद दी है कि बदलाव संभव है और देश बदल तो सकता है। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे सामने पूरा का पूरा भ्रष्ट तंत्र और बड़ी-बड़ी पार्टियां हैं। उनके पास अथाह पैसा है, लेकिन हमारे पास हमारा जूनून और हमारी देशभक्ति है। लोगों को बताएं कि दिल्ली में कैसे हमने बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सड़कें ठीक कर दिए और ‘आप’ की सरकार बनी तो उस राज्य में भी अच्छे काम करेंगे। आज सरकार का मतलब हो गया है कि मंत्रियों और विधायकों को सारी सुविधाएं फ्री में मिले और जनता दर-दर की ठोकर खाती रहे। हम सरकार की परिभाषा बदलेंगे। अब मंत्री और विधायक सेवा करेंगे और जनता को सारी सुविधाएं मिलेंगी।

 

*सिर्फ पार्टियां बदलने से कुछ नहीं होगा, हमें पूरा का पूरा सिस्टम बदलना होगा- अरविंद केजरीवाल*

 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल माध्यम से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं हैं। हमारे लिए यह चुनाव एक पार्टी को बदल कर दूसरी पार्टी का शासन लाने का जरिया नहीं है। पार्टियां बदलने से कुछ नहीं होगा। पार्टियां बदलते-बदलते 70 साल हो गए। कुछ बदला? सब कुछ वैसे का वैसा है। हमें पूरा का पूरा सिस्टम बदलना होगा। आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव देश और समाज में परिवर्तन करने का एक जरिया है। हमारे लिए चुनाव बदलाव लाने का एक मौका है। आप जब चुनाव प्रचार के लिए निकलो, तो इस समझ और इस भाव के साथ निकलना कि आप देश में एक बड़े परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं। आप चुनाव प्रचार नहीं, देश भक्ति का काम कर रहे हैं। इस चुनाव के जरिए आपका मकसद एक पार्टी बदल कर दूसरी पार्टी सत्ता में लाना नहीं है। बल्कि आपका मकसद है, भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़कर एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह साबित कर दिया कि बदलाव संभव है। परिवर्तन हो सकता है।

 

*ये पार्टियां 75 साल में भी सरकारी अस्पताल ठीक नहीं कर पाईं, दिल्ली में हमने पांच साल में ठीक कर दिए- अरविंद केजरीवाल*

 

ःआप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक इन पार्टियों ने हमें हमेशा यह बताया है कि सरकार चलाना बड़ा मुश्किल है। सरकार चलाने में थोड़ी बहुत बेइमानी करनी पड़ती है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह साबित कर दिया कि सरकारें ईमानदारी से भी चल सकती हैं। इन पार्टियों ने अभी तक हमें बताया कि चुनाव लड़ने के लिए खूब पैसा चाहिए और चुनाव जीतने के लिए बेइमानी करनी पड़ती है। आम आदमी पार्टी ने यह साबित कर दिया कि चुनाव ईमानदारी से लड़े भी जा सकते हैं और जीते भी जा सकते हैं। आज तक हमें बताया गया कि सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो सकते हैं। सरकारी स्कूलों को कॉरपोरेट सेक्टरों को दे देना चाहिए। आज तक हमें बताया गया कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दी जा सकती। आम आदमी पार्टी की दिल्ली की सरकार ने यह साबित कर दिया कि सरकारी स्कूल भी शानदार बन सकते हैं और गरीबों को बच्चों को अमीरों के बच्चों की जैसी शानदार शिक्षा भी दी जा सकती है। ये पार्टियां 75 साल में भी सरकारी अस्पताल ठीक नहीं कर पाईं। लेकिन हमने पांच साल में ठीक कर दिया। इसलिए हो तो सकता है। बदलाव संभव है। देश बदल तो सकता है।

 

*जब तक देश से इस भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे- अरविंद केजरीवाल*

 

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली की सरकार ने देश के लोगों को यह उम्मीद दी है कि यह संभव है। लेकिन आसान नहीं है। बहुत मुश्किल है। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यह आजादी की लड़ाई की तरह है। उस वक्त हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे। लेकिन आज हमारे सामने पूरा का पूरा भ्रष्ट तंत्र है। बड़ी-बड़ी पार्टियां हैं। उन पार्टियों के पास अथाह पैसा है। हमारे पास क्या है। हमारे पास हमारा जूनून है। हमारे पास हमारी देशभक्ति है। आज आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कसम खाए कि जब तक देश से इस भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

 

*हमें केवल पॉजिटिव प्रचार करने हैं, सबका दिल जीतना है और सबको गले लगाना है- अरविंद केजरीवाल*

 

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने कल चुनाव की तारीखों का एलान किया। कोरोना के चलते चुनाव प्रचार में कई पाबंदियां हैं। लेकिन डोर टू डोर प्रचार करने की अनुमति है। इसलिए आज से और अभी से डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दें। जब भी किसी के घर जाएं, तो सबसे पहले उनका हाल चाल पूछें कि घर में सब ठीक हैं। किसी को कोई बीमार तो नहीं है। अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत है, तो पहले उनकी मदद करें। चुनाव प्रचार में हमारे लिए सेवा करने का एक मौका होना चाहिए। फिर उन्हें बताएं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने क्या-क्या अच्छे काम किए। उन्हें बताएं कि दिल्ली में कैसे हमने बिजली, पानी, स्कूल, अस्प्ताल, सड़कें ठीक कर दिए। उन्हें बताएं कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उस राज्य में भी हम अच्छे काम करेंगे। याद रहे, हमें किसी दूसरी पार्टी वाले को गाली नहीं देनी है। किसी के बारे में उल्टा सीधा नहीं बोलना है। हमें केवल पॉजिटिव प्रचार करने हैं। हमें सभी पार्टी वालों के पास जाना है। हमें यह नहीं सोचना है कि वह तो दूसरी पार्टी का आदमी है, तो उसके घर जाने से क्या फायदा है। ये मान कर चलो कि सब अपने हैं। इसलिए सबका दिल जीतना है और सबको गले लगाना है।

 

*अब मंत्री और विधायक सेवा करेंगे और जनता को सारी सुविधाएं मिलेंगी- अरविंद केजरीवाल*

 

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि प्रचार के दौरान आपसे कोई पूछे कि आम आदमी पार्टी हर चीज फ्री-फ्री क्यों करती रहती है, तो उनसे पूछना कि क्य यह सरकार का फर्ज नहीं है कि देश के हर बच्चे को अच्छी से अच्छ शिक्षा मिले और फ्री में मिले। क्या यह सरकार फर्ज नहीं है कि देश के हर नागरिक को अच्छे से अच्छा इलाज मिले और फ्री में मिले। आज सरकार का मतलब हो गया है कि मंत्रियों और विधायकों को सारी सुविधाएं फ्री में मिले और जनता दर-दर की ठोकर खाती रहे। हम सरकार की परिभाषा बदलेंगे। अब इसका उल्टा होगा। अब मंत्री और विधायक जनता की सेवा करेंगे और जनता को सारी सुविधाएं मिलेंगी।

 

*हमें सोशल मीडिया के माध्यम से हर वोटर तक पहुंच कर पार्टी का संदेश पहुंचाना है- अरविंद केजरीवाल*

 

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए कहा कि अगले एक महीने तक सब लोग अपने-अपने काम से छुट्टी ले लो। अगला एक महीना देश के नाम। अगले एक महीने में हर घर तक पहुंचना है। हर बूथ पर हमें कम से कम दस कार्यकर्ताओं की टीम बनानी है। यह कार्यकर्ता ही हर घर तक पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे। बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच हम चुनाव लड़ रहे हैं। हमें सावधान भी रहना है और एक-दूसरे की सुरक्षा का ख्याल भी रखना है। मास्क जरूर पहनिएगा और सारी हिदायतों का पालन करिएगा। इस बार डिजिटल और सोशल मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। आप तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इसमें आप तो मास्टर हैं। आप सब लोग सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। अब समय आ गया है कि हम लोग उस ताकत का इस्तेमाल करें। हमें सोशल मीडिया के माध्यम से हर वोटर, हर घर तक पहुंचना है। याद रखना कि आप देश में परिवर्तन करने आए हो। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कट्टर देशभक्त है। मुझे आप सब पर गर्व है।

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.