नई दिल्ली, 11 दिसंबर: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा ने तीनों नगर निगमों को भगवान के भरोसे छोड़ा दिया है। पिछले 15 दिनों से एमसीडी में एक भी आयुक्त ड्यूटी पर नहीं है। एक तरफ नगर निगम के मेयर सड़क पर बैठकर राजनीति कर रहे हैं और दूसरी तरफ तीनों नगर निगम के दोनों आयुक्त छुट्टी पर हैं, ऐसे में एमसीडी कौन चला रहा है? उन्होंने कहा कि क्या भाजपा ने मान लिया है कि विधानसभा चुनाव की तरह ही एमसीडी चुनाव में भी उनकी बुरी तरह से हार होने वाली है? आम आदमी पार्टी जानना चाहती है कि बिना मेयर और आयुक्त के तीनों एमसीडी में नया बजट और नए टैक्स कौन लगा रहा है? अगर सभी आयुक्त छुट्टी पर थे, तो बीजेपी ने वैकल्पिक अधिकारी की नियुक्ति क्यों नहीं की?
पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं विधायक आतिशी ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास और रोजमर्रा के कामों में उस राज्य की नगर निगम बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसी प्रकार से दिल्ली में भी नगर निगम है और दिल्ली म्युनिसिपल एक्ट 1957 के तहत दिल्ली नगर निगम को बहुत सारी जिम्मेदारियां दी गई थी। दी गई जिम्मेदारियों में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी हैं, जिसके बिना हमारा रोजमर्रा का काम रुक जाता है, जैसे कि दिल्ली की साफ सफाई का काम, दिल्ली के प्राथमिक स्कूलों को चलाने का काम, सड़कों पर लाइट लगवाने का काम, पार्को के रखरखाव का काम आदि।
प्रश्न पूछते हुए विधायक आतिशी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां जो नगर निगम को दी गई हैं, वह सुचारू रूप से पूरी की जा रही है या नहीं, इसको सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या यह मेयर की जिम्मेदारी है? म्युनिसिपल कमिश्नर की जिम्मेदारी है? क्योंकि हम देख रहे हैं कि मेयर तो यह जिम्मेदारियां नहीं निभा रहे हैं। वह तो पिछले कई दिनों से अपनी राजनीति करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर जनता सोचती है कि नेताओं का काम तो राजनीति करना होता है। नगर निगम का काम जो निगम के अधिकारी हैं, उनको चलाना होता है। परंतु आप सब को यह जानकर बड़ा ही आश्चर्य होगा कि दिल्ली में जो भाजपा शासित तीनों नगर निगम है अर्थात उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम है, भाजपा ने तीनों निगमों को भगवान भरोसे छोड़ा हुआ है। तीनों निगमों में पिछले 15 दिन से एक भी कमिश्नर कार्य पर नहीं है। पिछले लगभग 2 हफ्ते से तीनों नगर निगम बिना विभाग प्रमुख के चल रही हैं। आतिशी ने कहा कि एक तो पहले से ही तीनों नगर निगम को मिलाकर मात्र दो ही म्युनिसिपल कमिश्नर हैं और वह भी दोनों के दोनों पिछले 15 दिन से छुट्टी पर गए हुए हैं। मेयर सड़क पर बैठे हुए हैं, कमिश्नर छुट्टी पर गए हुए और भाजपा के नगर निगम राम भरोसे चल रही है।
'आप' विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा बताए कि यदि भाजपा के मेयर मुख्यमंत्री के घर के बाहर धरने पर बैठे हैं, म्युनिसिपल कमिश्नर 15 दिन से छुट्टी पर गए हुए हैं, तो फिर नगर निगम को कौन चला रहा है? नगर निगम का बजट बन रहा है, वह बजट कौन बना रहा है? दिल्ली नगर निगम दिल्ली की जनता पर नए नए टैक्स थोप रही है, वह टेक्स्ट कौन लगा रहा है? भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए आतिशी ने पूछा कि क्या भारतीय जनता पार्टी 2020 के विधानसभा चुनाव में हुई हार का बदला दिल्ली की जनता से ले रही है? या भाजपा को ऐसा लग रहा है कि आने वाले नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा की वही हालत होने वाली है, जो 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई थी और इसीलिए भाजपा ने नगर निगम को राम भरोसे छोड़ दिया है? वर्तमान में भाजपा शासित नगर निगम की जो स्थिति बनी हुई है, उसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि दिल्ली की जनता की सेवा करने में और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में भाजपा को कोई रुचि नहीं है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.