वे स्वतंत्रता सेनानी जिन्हें भुला दिया गया- 15, रफी अहमद किदवई
स्वतंत्रता सेनानियों की इस कड़ी में 15वां नाम रफी अहमद किदवई का है-
रफी अहमद किदवई -15
रफी अहमद किदवई का जन्म 18 फरवरी 1894 को उत्तर प्रदेश, जिला बाराबंकी के गांव मसौली में हुआ था। वह एक राजनेता, समाजवादी, स्वतंत्रता सेनानी और कभी-कभी उन्हें इस्लामिक समाजवादी भी कहा जाता था।
किदवई का राजनितिक सफर 1920 में उस समय शुरू हुआ जब खिलाफत आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़ कर भागीदारी दिखाई, जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा। 1922 में जेल से छूटने के बाद वह अलाहबाद आ गए और मोतीलाल नेहरू के पर्सनल सेक्रेटरी बन गए। 1926 से 1929 तक किदवई ब्रिटिश भारत की केंद्रीय विधान सभा के लिए कांग्रेस विधान सभा के मुख्य सचेतक के रूप में चुने गए। कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्ण स्वराज प्रस्ताव की प्रतिक्रिया में किदवई ने जनवरी 1940 में केंद्रीय विधान सभा से इस्तीफा दे दिया और सविनय अवज्ञा आंदोलन में शामिल हो गए।
जब संयुक्त प्रांतों में कांग्रेस प्रशासन की स्थापना हुई, तो भारत सरकार अधिनियम 1935 ने उन्हें पंडित गोविंद बल्लभ पंत की कैबिनेट में राजस्व और जेल विभागों के प्रबंधन का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया। उनके नेतृत्व में जमींदारी प्रथा को समाप्त करने वाला यूपी पहला प्रांत बना। अप्रैल 1946 में किदवई उत्तर प्रदेश के गृहमंत्री बनाये गए। किदवई नेहरू की कैबिनेट में स्वतंत्र भारत के पहले संचार मंत्री बने।
किदवई के बारे में कहा जाता हे कि उन्होंने मरने से पहले अपनी सारी संपत्ति दान कर दी थी, सिवाए अपने एक खस्ताहाल पुश्तैनी घर के। किदवई की मृत्यु 24 अक्टूबर 1954 को दिल्ली में एक भाषण देते समय दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.