नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार सरकार ने अपराधियों को बचाने के लिए, तथ्यों को छिपाने के लिए आधी रात को हाथरस गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार किया। उत्तर प्रदेश सरकार अमानवीय रवैये को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश भवन का घेराव किया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बीवी ने इस घेराव का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘हाथरस की पीड़ित बहन को न चार कंधे नसीब हुए, न घर का आंगन मिला, भारत की उस बेटी को तथाकथित डबल इंजन वाली योगी आदित्यनाथ सरकार जीते जी सुरक्षा और और मरने के बाद सम्मानजनक विदाई देने में असफल रही है। रात के अंधेरे में छिपकर परिजनों के बिना अंतिम संस्कार करना भाजपा के धार्मिक ढोंग को उजागर करता है। यह भाजपा सरकार की नाकामी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस असफलता के लिए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।’
उत्तर प्रदेश भवन का घेराव कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और श्रीनिवास बीवी के साथ मिलकर गिरफ्तारी दी। इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, एआईसीसी सचिव तरूण कुमार, दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन, दिल्ली महिला कांग्रेस प्रभारी शमीना सफीक,महिला कांगे्रस की राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा सोइन, महिला कांग्रेस की सचिव व विधायक दीपिका पांडे, महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव नेटा डिसूजा , युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहित चैधरी, अमित यादव, रियाज उल अंसारी, कृष्ण सातरोड, महिला कांग्रेस सचिव आकांक्षा ओला, ज्योति रोतैला और नंदिता हुडडा इस घेराव में विशेष रूप से उपस्थित थे।
श्रीनिवास बी वी ने कहा, ‘यह योगी राज है जहां व्यवस्था जंगलराज में बदल चुकी है। धर्म के ठेकेदारों ने न मानवता का ख्याल किया न हिन्दु रीतिरिवाजों का। वह कोई अपराधी नहीं थी जो रात के अंधेरे में उसका अंतिम संस्कार किया गया। रात के अंधेरे में जिस प्रकार परिवारजनों को कैद कर पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया वह भाजपा और योगी आदित्यनाथ के धार्मिक ढोंग को उजागर करता है। उत्तर प्रदेश में नागरिक अधिकार की मांग करने वाली हर आवाज को सरकार और प्रशासन खामोश कर देना चाहते हैं लेकिन हम हर कमजोर भारतवासी के न्याय की अधिकार की लड़ाई लडेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में सच बोलने वालों को डराया धमकाया और मारा जा रहा है। पत्रकारों की हत्या होती है क्योंकि वह इस जंगलराज का सच उजागर करते हैं। यह सरकार किसान विरोधी, युवा विरोधी, दलित विरोधी, पत्रकार विरोधी है वास्तव में यह सरकार सत्य और संविधान की विरोधी है। कानून और व्यवस्था की असफलता, योगी आदित्यनाथ की असफलता है इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं, पत्रकारों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। हाथरस में दलित बेटी के साथ 4 लोगों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। उसकी जीभ काट दी गई और आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गई।
एनसीआरबी के नवीनतम आँकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अराजकता की स्थिति है और यहां कानून का शासन नहीं बचा है बल्कि जंगलराज बन चुका है। उत्तर प्रदेश में रोजाना 46 महिलाओं का अपहरण होता है, 12 महिलाएं प्रतिदिन ज्यादती की शिकार होती हैं जबकि 162 महिलाएं रोजाना किसी न किसी प्रकार की हिंसा झेलती है। उत्तर प्रदेश में अपराध और जंगलराज का यह आलम है कि योगी आदित्यनाथ के शासन में 11 हत्याएं प्रतिदिन हो रही है।
भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से अनेक पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता इस घेराव में शामिल हुए।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.