क्या हिटलर लोक कल्याण मार्ग पर है: कांग्रेस
कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों और कई विश्वविद्यालय परिसरों में हिंसा के मद्देनजर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अडोल्फ हिटलर से करते हुए कहा कि भाजपा का प्रचार तंत्र और कार्य उसी नाजी शासन की याद दिलाते हैं।
Hitler, is that you at Lok Kalyan Marg? #BJPHitlerRaj pic.twitter.com/nzWPNosZZJ
— Congress (@INCIndia) January 7, 2020
पार्टी ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर लिखा, ‘‘हिटलर, क्या तुम लोक कल्याण मार्ग पर हो?’’
कांग्रेस ने कहा, ‘‘भाजपा के तरीके, प्रचार तंत्र और कार्य हमें जर्मनी वाली तानाशाही की याद दिलाते हैं। हमारा देश एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, अब केवल गांधीजी के सत्य और अहिंसा वाले गुण ही हमें बचा सकते हैं।’’
सीएए ने एनआरसी के साथ मिलकर हिटलर शासन द्वारा पारित नस्लीय शुद्धता कानूनों का रास्ता तय किया, जिसके कारण लाखों लोगों की तबाही हुई थी। हमें खुद से पूछना चाहिए, क्या ये सरकार हमें उसी रास्ते पर ले जा रही है?#BJPHitlerRaj pic.twitter.com/ryl72X3YMB
— Congress (@INCIndia) January 7, 2020
उसने दावा किया, ‘‘सीएए ने एनआरसी के साथ मिलकर हिटलर शासन द्वारा पारित नस्लीय शुद्धता कानूनों का रास्ता तय किया, जिसके कारण लाखों लोगों की तबाही हुई थी। नाजी शासन का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से असहमति को दबाने के लिए था, जिसके लिए वे राज्य की मशीनरी, हिंसा और भीड़ का इस्तेमाल करते थे। कोई भी सभ्य समाज अपनी सरकार के ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकता है।’’
मुख्य विपक्षी नेता ने सवाल किया, ‘‘हमें खुद से पूछना चाहिए, क्या ये सरकार हमें उसी रास्ते पर ले जा रही है।’’
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.