जे पी नड्डा ने की "मन की बात" की व्याख्या, कहा यहां राजनैतिक बात नहीं होती
उत्तर प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात का 88वा संस्करण सुनने के लिए कार्यकर्ताओ ने आयोजित किया कार्यक्रम। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी पहुंचे। मौके पर पहुंच कर अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात। 35 मिनट तक चले इस मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हालात पर प्रकाश डाला।
मन की बात का इतिहास बताते हुए अध्यक्ष जे पी नड्डा कहते है कि, “प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमाग में चल रहे विषयो पर चर्चा की जाती है। प्रधानमंत्री द्वारा यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर को शुरू किया गया था। समय समय पर प्रधानमंत्री मोदी समाज में चल रहे विषय के बारे में चर्चा करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि गौर करने वाली बात यह है कि जब से यह मन की बात का सिलसिला शुरू हुआ है, तब से प्रधानमंत्री जी ने इसमें कोई भी राजनैतिक बात नही कही है।
प्रधानमंत्री मोदी एक राजनैतिक प्राणी होते हुए भी कभी अपने मन की बात के संस्करण में राजनीति से संबंधित बातें नहीं करते। वह राजनीति से दूर रह कर सामाजिक मुद्दों पर बात करना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर हम इस माध्यम की बात करें तो उन्होंने अपने आप को जनता से जोड़ने का प्रयास किया है। जिसे एक अनोखा तरीका भी कहा जा सकता है। वह पहले लोगो की मन की बात सुनते है, उसके बाद ही उस विषय पर अपना पक्ष रखते हैं।
अपनी खुशी जाहिर करते हुए अध्यक्ष जे पी नड्डा कहते है कि आज भारत की निर्यात की अर्थव्यवस्था 400 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी मन की बात द्वारा इसकी चर्चा की। ठीक इसी तरह उन्होंने अपने मन की बात में योग की चर्चा की। जिसमे उन्होंने 126 वर्षीय शिवानंद के बारे में बताया। साथ ही उन्हें पद्म अवार्ड भी दिए गए थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि मैं हमेशा से प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनता आ रहा हूं। चाहे वह किसी भी राज्य में हो। आज मैंने गाजियाबाद को चुना। और अपने कार्यकर्ताओ के साथ इसे सुनने आ गया।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.