अरविंद केजरीवाल को कपिल मिश्रा ने दी खुली चुनौती,आखिर क्या है मामला?
अरविंद केजरीवाल को भाजपा के प्रवक्ता कपिल मिश्रा ने खुली चुनौती दे दी है और साफ-साफ कह दिया है कि अगर दिल्ली में 12 लाख नौकरियां केजरीवाल ने दी है तो वह लिस्ट सार्वजनिक करें ,वह कौन लोग हैं उनके नाम, उनका पता और पूरे 12 लाख लोगों कि लिस्ट सार्वजनिक करें।
एक वीडियो बना कर कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर ट्वीट की थी जिसमें वह बोलते नज़र आए थे कि केजरीवाल लिस्ट सार्वजनिक करें और साथ ही कपिल मिश्रा ने यह भी कह दिया कि 12 लाख लोगों को नौकरी देने का झूठ बोल रहे है केजरीवाल , और कहा कि अरविंद केजरीवाल ने किसी 12 लाख लोगों को नौकरी दी ही नहीं है और वह केवल सफेद झूठ बोल रहे हैं।
टवीट-केजरीवाल तुमको मैं आज खुली चुनौती दे रहा हूँ :
कौन से 12 लाख लोगों को दिल्ली में नौकरी दी उनकी लिस्ट सार्वजनिक करों
तुम ये लिस्ट कभी सार्वजनिक नहीं कर पाओगे
तुम झूठ बोल रहे हो
खुली चुनौती - बोलो हैं स्वीकार
आम आदमी पार्टी और भाजपा में हमेशा तकरार नज़र आती है और आजकल आम आदमी पार्टी और भाजपा में सीधे-सीधे वार और पलटवार दिखाई दे रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने रोज़गार बजट पेश करते हुए कहा कि पिछले 7 साल में उन्होंने दिल्ली में 12 लाख नौकरियां दी है इसी पर कपिल मिश्रा ने तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं और पूछ डाला है कि वह लिस्ट दिखाओ कि किन-किन लोगों को 12 लाख नौकरियां दी है साथ ही कपिल मिश्रा ने एक आरटीआई की रिपोर्ट भी दी है जिसमें उन्होंने बताया है कि केवल 3246 नौकरियां दिल्ली में दी गई है।
कपिल मिश्रा ने टवीट कर कहा-
RTI से मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल सरकार ने सिर्फ 3246 जॉब्स दी हैं पिछले 7 सालों में
केजरीवाल और सिसोदिया दोनों झूठ बोल रहे हैं
फिर से खुली चुनौती
@ArvindKejriwal : 12 लाख लोगों को नौजरी दी हैं तो उनकी लिस्ट सार्वजनिक करो
#केजरीवाल_लिस्ट_दिखा ।
12 लाख नौकरियों के सवाल पर अभी तक केजरीवाल ने चुप्पी साधी हुई है जिस पर लगातार पिछले 4 दिनों से कपिल मिश्रा चुटकी ले रहे हैं और बार-बार केजरीवाल को याद दिला रहे हैं कि हम तुमसे लिस्ट की मांग कर रहे है।
भाजपा प्रवक्ता कपिल मिश्रा केजरीवाल के कश्मीर फाइलस फिल्म को लेकर किए गए बयान पर भड़के हुए है और तभी वार और पलटवार की स्थिति सामने आरही है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने कश्मीर फाइलस फिल्म को लेकर भाजपा को घेरा था और कहा था कि क्या पोस्टर लगाने के काम में लग गए हो राजनीति छोड़कर, साथ ही डायरेक्टर और भाजपा पर तीखे प्रहार किए थे।
केजरीवाल के कश्मीरी फाइल को लेकर किए गए बयान पर तो भाजपा ने और फिल्म कि टीम ने आलोचना की ही साथ ही उन्होंने केजरीवाल को घेरने का नया मुद्दा खोज लिया है और यह मुद्दा है 12 लाख नौकरियों का।
कपिल मिश्रा समेत अन्य कई भाजपा के प्रवक्ता और नेता केजरीवाल से यही सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि 12 लाख नौकरियां किसको दी है साथ ही सामने आया है हैशटेग #केजरीवाल लिस्ट दिखाओ, जिसमें लगातार लोग केजरीवाल से 12लाख दी गई नौकरियों कि जानकारी मांग कर रहे हैं।
लेकिन इस सवाल पर केजरीवाल ने चुप्पी साधी हुई है अब तक इस सवाल पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं की है जिसको लेकर के लगातार कपिल मुद्दा बना रहे हैं ,उन्होंने ट्वीट कर लिखा-
4 दिन हो गए केजरीवाल चुप है
12 लाख नौकरी किन लोगों को दी, कोई जवाब नहीं
पूरी केजरीवाल सरकार में किसी के पास जवाब नहीं
RTI के मुताबिक सिर्फ 3246 लोगों को नौकरी मिली पिछले 7 साल में
केजरीवाल ने लगातार झूठ बोला
झूठा कौन #TheKashmirFiles या #KejriwalLies।
अब देखना यह होगा कि लगातार किए जा रहे हैं इस वार पर केजरीवाल क्या पलटवार करते हैं, और क्या वो लिस्ट सार्वजनिक करेंगे ।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.