केजरीवाल का वह अंदाज़ जिस से बीजेपी-BJP बौखला गयी, और फिर
केजरीवाल ने अपने भाषण में भाजपा से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक को नहीं छोड़ा
केजरीवाल का चुटकुला भाजपा और विवेक अग्निहोत्री पर पड़ा भारी,
कुछ लोग कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और भाजपा को पोस्टर लगाने का काम दे दिया
दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हंसते हंसते बजादी भाजपा और कश्मीर फाइलस फिल्म कि बैंड ,कहा फिल्म मुफ्त करनी है तो Youtube पर ही डाल दों फ्री फ्री होजाएगी।
बोले पूरी कि पूरी भाजपा पार्टी राजनीति छोड़ एक फिल्म के पोस्टर लगा रही है,और दिल्ली सीएम ने प्रधानमंत्री तक पर टिपण्णी करदी।
केजरीवाल आज दिल्ली विधानसभा में कश्मीर फाइल्स फिल्म पर जमकर बोले, केजरीवाल पर लगातार इस बात के आरोप लगाए जा रहे हैं कि तकरीबन हर राज्य के मुख्यमंत्री ने कश्मीर फाइलस फिल्म को कर मुक्त कर दिया है लेकिन केजरीवाल ने अभी तक इस फिल्म को कर मुक्त नहीं किया है जिसके जवाब में केजरीवाल ने विधानसभा में एक ऐसा चुटकुला छोड़ा जो भाजपा पर भारी पड़ गया।
केजरीवाल ने कह दिया कि अगर फिल्म को इतना ही कर मुक्त करना है मुफ्त की बात कर रहे हो तो फिर Youtube पर फिल्म को डाल दो फ्री फ्री होजाएगी। सब लोग एक साथ ही देख लेंगे,टेक्स फ्री क्यों करारहे हो।
केजरीवाल के खिलाफ लगातार विधानसभा में बैठे विपक्ष नारे लगा रहे थे उसका भी चुटकुला बनाते हुए केजरीवाल ने कहा नारे लगाने वालों को ही नहीं पता कि नारे किस बात पर लगाने हैं दो लोग आगे से बोल रहे है कश्मीर फाइलस फिल्म को टेक्स फ्री करो तो पीछे से लोग बोल रहे है शराब की दुकानें बंद करो। भाजपा कि टांग खिंचते हुए बोले इन्हें पता ही नहीं है मांगे क्या है।
प्रधानमंत्री के टि्वटर हैंडल से विवेक अग्निहोत्री और कश्मीर फाइल्स फिल्म की टीम के साथ एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें साफ-साफ प्रधानमंत्री ने फिल्म की प्रशंसा की , इसी पर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को घेरते हुए निशाना साधा और कहा 8 साल बाद किसी देश के प्रधान मंत्री को विवेक अग्निहोत्री के चरणों में शरण लेनी पड़े तो उस केंद्रीय मंत्री ने 8 साल कुछ नहीं किया।
भाजपा के फिल्म प्रचार पर केजरीवाल ने कह दिया कि आज पूरे देश की भाजपा पार्टी एक फिल्म के पोस्टर लगा रही है, इसलिए राजनीति करने आए थे कि एक फिल्म के पोस्टर लगाने है।
केजरीवाल ने भाजपा के फिल्म प्रचार को घेरते हुए कहा घर जाकर बच्चों को क्या जवाब दोगे, पापा क्या काम करते हो तो बोलोगे फिल्मों के पोस्टर लगाता हूँ ।
ना सिर्फ भाजपा बल्कि केजरीवाल ने विवेक अग्निहोत्री को भी नहीं छोड़ा दरअसल
विवेक अग्निहोत्री के द्वारा लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं कि फिल्म को टिकट लेकर ही देखें फिल्म को मुफ्त में ना देंखे और फिल्म कि piracy न करें , इस पर केजरीवाल ने विवेक अग्निहोत्री पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कुछ लोग कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और भाजपा को पोस्टर लगाने का काम दे दिया , आखिर में विधानसभा में बैठे भाजपा के विधायकों से अरविंद केजरीवाल ने हंसते हुए कहा कि आपको शोभा नहीं देता कम से कम पिक्चर के पोस्टर ना लगाओ, क्या करने आए थे राजनीति में ,कहां फिल्म प्रमोशन में लग गए।
भाजपा का फिल्म के प्रति स्नेह केजरीवाल ने साफ तौर पर सामने रख दिया है, और बता दिया है कि भाजपा और विवेक अग्निहोत्री के संबंध क्या कहते हैं।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.