जंगलराज के सरदार हैं लालू यादव: श्रवण अग्रवाल
भय और आतंक के प्रतीक थे लालू यादव: श्रवण अग्रवाल
लालू यादव ने बिहार की राजनीति का अपराधीकरण किया: श्रवण अग्रवाल
बिहार में हत्या और अपहरण को उद्योग के रूप में स्थापित किया लालू यादव ने: श्रवण अग्रवाल
बिहार: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने राजद लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। लालू यादव को जंगलराज का सरदार बताते हुए कहा कि 15 साल कि राजद शासनकाल में सिर्फ अपराधियों का बोलबाला था। लालू यादव सहित पूरा राष्ट्रीय जनता दल अपराधियों को संरक्षण देता था। लालू यादव ने अपहरण और अपराध को बिहार के उद्योग के रूप में विकसित किया। अपराधियों के हाथ में प्रदेश की कानून व्यवस्था थी। बिहार वासियों का दूसरे प्रदेश में अपमान होता था। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। नीतीश कुमार लोकनायक जय प्रकाश नारायण के सपनों का विकसित बिहार बना रहे हैं। देश में बिहारी प्रतिभा का डंका बज रहा हैं। यू.पी.एस.सी सहित सभी परीक्षाओं में बिहारवासी टॉप कर प्रदेश का सम्मान बढ़ा रहे हैं।
श्रवण अग्रवाल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बिहार की राजनीति का अपराधीकरण किया है। अपराधियो, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया। लालू-राबड़ी राज में जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं थे। विधायक अजीत सरकार, अशोक सिंह, हेमन्त शाही मंत्री बृजबिहारी प्रसाद ये लोग रंजिशों में ही मारे गए। चंदा बाबू के बेटों को तेजाब से मार दिया गया। उस राज में अधिकारी भी सुरक्षित नहीं थे। गोपालगंज के डी.एम जी कृष्णैया की हत्या भी सत्ता संरक्षित अपराधियों ने ही की थी। पढ़े लिखे सज्जन लोगों से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर, व्यवसाई समाज को लालू राज में सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया गया।
श्रवण अग्रवाल ने कहा कि आज बिहार में सुशासन की सरकार है। न्याय के साथ विकास करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास को घर घर तक पहुंचा दिया है। इस उपचुनाव में धनबल और बाहुबल के गठजोड़ को जनता नकार कर जदयू उम्मीदवार को रिकार्ड मतों से जिताएगी।
बिहार के लोगों को वो दौर याद है, जब अपराध के बाद एफ.आई.आर तक नहीं होती थी। 15 वर्षों का जंगलराज इस कदर समाया है कि वे लोग दोबारा उस दौर को याद भी नहीं करना चाहते हैं। आज बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा हैं। इस उपचुनाव में प्रदेश की जनता सुशासन व विकास के लिए एनडीए सरकार को वोट करेगी।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.