3 दिन तक देश की राजधानी दिल्ली जलने के बाद अब दिल्ली में शांति हो गई है। 40 से ज़्यादा लोग अब तक मर चुके हैं। 100 से शायद लोग अभी भी जख्मी हैं लेकिन दिल्ली में माहौल शांत है। बीते रोज दिल्ली में दंगों के बाद भगदड़ की अफवाह गर्म हुई और अफवाह ने भी एक मासूम की जान ले ली, लेकिन अब दिल्ली में शांति है।
इस शांति के बीच दिल्ली पुलिस के रोल से धीरे धीरे पर्तें एक के बाद एक उठती जा रही हैं। नेशनल हेराल्ड ने बीबीसी के हवाले से दावा किया है कि पुलिस ने भीड़ से मुसलमानों पर पत्थर फेंकने को कहा था। रिपोर्ट के अनुसार एक पत्थर बाज़ ने यह दावा किया कि पुलिस ने ही उसे मुसलमानों पर पत्थर फेंकने के लिए उकसाया था। यह रेजिडेंट मुसलमानों पर पत्थर फेंकने का आरोपी है। उसने कहा कि हमारे पास पत्थर ज्यादा मात्रा में नहीं थे पुलिस हमारे लिए पत्थर लेकर के आई और उसने हमसे कहा कि आप मुसलमानों पर पत्थर फेंकिए।
हिमांशु राठौर के अनुसार पुलिस ने ही उसे मुसलमानों पर पत्थर फेंकने के लिए उकसाया था। यह वीडियो BBC ने रिलीज किया है। रिपोर्ट के अनुसार हिंदु मॉब के एक सदस्य को उस वक्त समझ नहीं आया और वह काफी कन्फ्यूज हो गया जब दिल्ली पुलिस उसे मुसलमानों पर पत्थर फेंकने के लिए उकसा रही थी और उसके लिए पत्थर जमा कर रही थी। बीबीसी के हवाले से अखबार के अनुसार लोगों ने कहा कि हमारे पास ज्यादा मात्रा में पत्थर नहीं थे पुलिस हमारे लिए पत्थर अरेंज कर रही थी और उसी ने हमें मुसलमानों पर पत्थर फेंकने के लिए उकसाया था।
जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि 3 दिन तक जब दिल्ली जलती रही तो उस वक्त पुलिस का रोल कितना अच्छा था और दिल्ली की बहादुर और निष्पक्ष पुलिस का काम कितना अच्छा था।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now


Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.