नेपाल के प्रधानमंत्री देबुया का भारत में पांचवा दौरा। जानिए क्या है वजह
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देबूआ ने भारत और नेपाल के बीच एक पैसेंजर ट्रेन का उद्घाटन किया। आज यानी 2 अप्रैल 2022 को इस रेल का उद्घाटन किया गया। यह रेल भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक जाएगी। वही बता दे कि इस रेल उद्घाटन से भारत एवं नेपाल के लोगों का रास्ता आसान हो जाएगा।
उद्घाटन के बाद एक वीडियो भी दिखाई गई। जिसमें दर्शाया गया कि किस प्रकार भारत और नेपाल के बीच संबंध अच्छे हैं। इस वीडियो में भारत और नेपाल का सहायक विकास, किसी भी आपदा पर सहायता, गैस पाइपलाइन, चेकपोस्ट, रोड इंफ्रास्ट्रक्चर और भारत नेपाल के बीच कई प्रकार के पहल को दिखाया गया।
इस रेल की खासियत के बारे में बात करें तो यह रेल नेपाल के कुर्ता से भारत के जयनगर और भी कई अन्य शहरों को जोड़ेगी। इतना ही नहीं, यह रेल भारत और नेपाल के बीच पहली ऐसी रेल स्थापित की गई है।
वही दूसरी ओर भारत और नेपाल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेर बहादुर देबूआ ने साथ ही नेपाल में RuPay का उद्घाटन किया। RuPay जो पूरे देश में स्वीकृत कार्ड है, उसे अब नेपाल में भी शुरु कर दिया गया है।
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री देबुआ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री देबूआ को आधार बनाते हुए कहा कि, “भारत और नेपाल की दोस्ती बहुत पुरानी है। और मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि यह नेपाल के प्रधानमंत्री की पांचवीं यात्रा है।”
इतना ही नही, भारत और नेपाल के अच्छे संबंध पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि, “आज भारत और नेपाल के अच्छे संबंध में नेपाल के प्रधानमंत्री की अहम भूमिका रही है। भारत और नेपाल के ऐसे संबंध का उदाहरण कहीं और देखने को नहीं मिल सकता।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि, “अनादि काल से भारत और नेपाल एक दूसरे के साथी रहें हैं। हमारी पार्टनरशिप के आधार पर हम लोग काफी संबंध में रहे जिससे हमारे बीच आदान प्रदान है। यह हमारी संबंधों को ऊंचाई देते हैं एवं संबल देते हैं। और नेपाल के संबंध में भारत की नीतियां हमारे प्रयास को आत्मीयता की भावना से प्रेरित करते रहते हैं। नेपाल की शांति, प्रगति और विकास की यात्रा में भारत एक साथी रहा है और और हमेशा रहेगा।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.