रालोजपा का 21वां स्थापना दिवस दिल्ली में पारस एवं पटना में प्रिंस की उपस्थिति में धूम-धाम से मनाया गया
नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की उपस्थिति में नई दिल्ली में रालोजपा के केन्द्रीय कार्यालय 18, राजेन्द्र प्रसाद मार्ग पर पार्टी का 21वां स्थापना दिवस पार्टी एवं दलित सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं नेताओं की उपस्थिति में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर पशुपति कुमार पारस ने 21 पौंड का केक काटा एवं पार्टी संस्थापक स्व. रामविलास पासवान दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. रामचन्द्र पासवान के तैल्य चित्र पर माल्यापर्ण के उपरांत पार्टी के नेताओं ने पारस को केक खिलाकर और पारस ने उपस्थित पार्टी नेताओं को भी केक खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
पारस ने वहां उपस्थित पार्टीजनों एंव मीडियाकर्मी को सम्बोधित करते हुए कहा कि “आज से 21 वर्ष पूर्व 28 नवम्बर 2000 को हमारे पूज्य दिवगंत नेता पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान जी ने लोजपा की मजबूत नींव रखी थी, आज 21 वर्ष के अंतराल के बाद स्व. रामविलास पासवान जी के संघर्ष और उनके नीति सिंद्धांत और विचारधारा पर चलकर पार्टी संगठन की मजबूत इमारत, देश के सभी राज्यों सहित बिहार के सभी जिलों एवं पंचायत स्तर तक मजबूती से खड़ी है। पारस ने आज स्थापना दिवस के अवसर पर अपने बड़े भाई, पार्टी संस्थापक स्व. रामविलास पासवान जी को याद करते हुए कहा कि स्व. पासवान जी हमेशा कहा करते थे कि बगीचे का सच्चा और सही माली वही होता है जिसके बगीचे में हर तरह के फूल को खिलने का अवसर मिले।’’
उनके कथन एवं उनके बताये हुए रास्ते का अनुसरण करते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पूरे देश एवं बिहार में सभी जाति, सभी समुदाय और हर मजहब के लोगों का पार्टी के संगठन में प्रतिनिधित्व देकर तथा सबों को समाहित कर स्व. रामविलास पासवान जी के दिखाये हुए रास्ते पर चलकर उनके विचारधारा नीति एवं सिद्धांत के अनुरूप पार्टी को गाँव एवं पंचायत स्तर तक ले जाने का पार्टीजन आज संकल्प लें। पारस ने आगे कहा कि आज हम लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं और लोक जनशक्ति पार्टी तथा पार्टी के चुनाव चिन्ह का मामला चुनाव आयोग के पास विचाराधीन है, चुनाव आयोग का जो भी फैसला आयेगा वह हम लोगों को मान्य होगा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पूरी तरह से लोक जनशक्ति पार्टी के संविधान के अनुरूप चल रही है और स्व. रामविलास पासवान जी ने जो स्थापना दिवस के समय संविधान बनाया था उस संविधान के अनुरूप ही रालोजपा का निर्माण हुआ है और संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप ही राष्ट्रीय कार्य समिति के द्वारा मुझे अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद नागर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सर्राफ, रामजी सिंह, महासचिव राकेश चैधरी, दलित सेना के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जीया लाल, एलबीस जोसेफ, महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानी सेन गुप्ता, दलित सेना के राष्ट्रीय महासचिव के.एल. रजौरा सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं नेतागण स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित थे।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पटना के प्रदेश कार्यालय में भी 21वाँ स्थापना दिवस 21 पौंड का केक काट कर धूम-धाम से मनाया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज न सबसे पहले 21 पौंड का सिलाई मशीन निर्मीत केक को काटा तथा समारोह में आये हुए मुख्य अतिथियों को खिलाकर धूम-धाम से मनाया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर ही झुग्गी झोपड़ी के गरीब बच्चों के बीच पुस्तक एवं पाठ्य सामग्री को वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रिंस राज ने पत्रकारों से कहा कि लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान जी के द्वारा लोक जनशक्ति का गठन 2000 में किया गया था। इस कारण राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का कर्तव्य है कि स्व. रामविलास पासवान जी के विचारों को गाँव-गाँव तक पहुँचाना पार्टी का लक्ष्य है। प्रदेश मीडिया प्रभारी ललन चन्द्रवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया था कि सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिला में लोजपा का 21वाँ स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाकर अपने नेता को कार्यक्रम से अवगत कराया।
चन्द्रवंशी ने बताया कि 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के प्रमुख नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, सांसद चन्दन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय (पूर्व विधायक), राष्ट्रीय महासचिव विरेश्वर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डा. उषा शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, पार्टी के प्रधान महासचिव केशव सिंह, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनू, प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा, छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव, उपाध्यक्ष संजीव रंजन उर्फ बिटटू गुप्ता, राजेन्द्र विश्वकर्मा, चन्दन कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार, रंजीत पासवान, महिला प्रदेश अध्यक्ष डा. स्मिता शर्मा, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष प्रवेज खान, व्यवसायिक प्रदेश अध्यक्ष पारसलाल गुप्ता, बुद्धीजीवी प्रदेश अध्यक्ष प्रो. डी.एन सिन्हा, अधिवक्ता प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धानंद पासवान, राधाकान्त पासवान, दलित सेना के प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा, डा. मनीष आनन्द, सौलत राही, दिनेश पासवान, कुन्दन पासवान, कामेश्वर यादव, कौशल रजक सहित पार्टी एवं दलित सेना के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.