पीड़ित किसानों से मिलने के लिए राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना
लखीमपुर में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 4 किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में राहुल गांधी ने भाजपा पर सुनियोजित हमले का आरोप लगाया था।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं, असल में राहुल गांधी लखीमपुर में मारे गए किसानों से मिलने के लिए जा रहे हैं। राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी भी फ्लाइट में सवार हो चुके हैं।
दरअसल कुछ घंटे पहले ही राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि "किसानों पर किया गया हमला सरकार द्वारा सुनियोजित था। राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि भारत में पहले लोकतंत्र था लेकिन अब तानाशाही है। नेताओं को उत्तर प्रदेश जाने से रोका जा रहा है। हमें कल से कहा जा रहा है कि हम उत्तर प्रदेश नहीं जा सकते। राहुल गांधी ने जोर देते हुए यह भी कहा था कि, कितना भी अवैध रूप से नेताओं को गिरफ्तार करलो लेकिन हम लखीमपुर खीरी जाकर रहेंगे।
आज सुबह जब राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए निकले तो उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया था, लेकिन अब वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखनऊ के लिए फ्लाइट में सवार हो चुके हैं।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.