महात्मा गांधी की प्रतिमा के लोकार्पण पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर साधा निशाना, और तारिक अनवर....
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के लोकार्पण स्थल पर बने द्वार पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीटर पर लिखा कि "गांधीजी की प्रतिमा के लोकार्पण पर आपको कहीं भी गांधी जी की फोटो दिखाई दे रही है?
दरअसल गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण स्थल पर बने द्वार पर केवल प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के मंत्रियों की फोटो लगाई गई हैं। इस पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। ट्विटर के माध्यम से उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गाँधी जयंती के मौके पर गांधी जी की प्रतिमा के लोकार्पण स्थल पर महात्मा गांधी की फ़ोटो की जगह पीएम मोदी और भाजपा के नेताओं की फोटो लगाई गई हैं।
ज्ञात रहे कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता कई बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आलोचना और अपमान को लेकर निशाने पर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी का अपमान करते हुए उनके पुतले को गोली मारी थी। इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मैं उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा। उनकी गोडसे को लेकर की गई टिप्पणी से भी प्रधानमंत्री मोदी सख्त नाराज़ थे। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने साध्वी प्रज्ञा के इस अमल पर नाराज़गी ज़ाहिर की, लेकिन फिर भी उनकी कैबिनेट के नेता और मंत्री आये दिन महात्मा गांधी को गलियां देते हैं, उनका अपमान करते हैं।
अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए कहा था कि भविष्य गांधी के आदर्शों पर टिका है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के महासचिव तारिक अनवर ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि "जो बात हमारे प्रधानमंत्री मोदी को कहनी चाहिए थी, दुख की बात है कि वह बात अमेरिकी राष्ट्रपति कह रहे हैं।"
तारिक अनवर ने कहा था कि दुनिया में भारत की पहचान गांधी जी से ही होती है। गांधी जी और भारत एक दूसरे के पूरक हैं। हमें इस बात नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी की अहिंसा नीति ने ही दुनिया में भारत के नेतृत्व की दावेदारी को मज़बूत किया है।
उन्होंने यह भी कहा था कि बड़े दुख की बात है कि आज लिंचिंग जेसी घटनाएं उस बापू के देश में हो रही हैं, जिसने दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाया।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.