फैजाबाद: अयोध्या के दो राही कुआं सरयू कुंज राम जानकी मंदिर में सोमवार को रोजाइफ्तार का कार्यक्रम किया गया, जिसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर रोजाइफ्तार किया. रोजाइफ्तार के बाद राम जानकी मंदिर में ही नमाज अदा की गई.
मौलाना मोहम्मद शफीक ने नमाज अदा कराई। यह कार्यक्रम अयोध्या की आवाज बैनर तले किया गया। अयोध्या की आवाज के संयोजक युगलकिशोर शरण शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम जानकी मंदिर में रोजाइफ्तार कराना और मंदिर में नमाज पढ़ना इसके पीछे मेरा एक ही उद्देश्य है कि हिंदू मुस्लिम के बीच की खाई को पाटा जा सके और एकता भाईचारे का संदेश यहां से जाएं, क्योंकि अयोध्या का नाम आते के साथी लोगों के दिमाग में मंदिर और मस्जिद का मुद्दा गूंजने लगता है.
आज हम लोग इसी अयोध्या की सरजमी से एकता और भाईचारे का पैगाम पूरी दुनिया को देना चाहते हैं कि जहां एक और पूरी दुनिया में मंदिर और मस्जिद को लेकर हाय तौबा मची है उसी अयोध्या में आज राम जानकी मंदिर में मुसलमान भाइयों ने रोजाइफ्तार किया और उसी मंदिर में नमाज अदा की.
शास्त्री ने कहा कि हम चाहते हैं यह पैगाम पूरी दुनिया तक पहुंचे और यह सांप्रदायिकता फैलाने वालों के मुंह पर एक तमाचा भी है. सतीश शास्त्री ने कहा कि हम यह भी मांग करते हैं कि हिंदुस्तान पाकिस्तान के बीच में पासपोर्ट और वीजा का सिस्टम खत्म होना चाहिए. जिससे हिंदुस्तान और पाकिस्तान के संबंध और मधुर होंगे. युगल किशोर शास्त्री ने सीता जी और राम जी का जन्म स्थान थाईलैंड में बताया उन्होंने कहा 99 साल पहले यह नाम अयोध्या नहीं साकेत था. 99 साल के बाद इसका नाम अयोध्या पड़ा है.
वही राम जानकी मंदिर में नमाज अदा कराने वाले मौलाना मोहम्मद शफीक ने बात करते हुए कहा कि मंदिर में रोजा अफ्तार और नमाज पढ़ना इसका यह पैगाम हम लोग देना चाहते हैं कि अयोध्या के लोग शांति अमन चाहते हैं और वह दंगा फसाद नहीं चाहते लेकिन कुछ चंद मुट्ठी भर लोग हमारे देश को हमारे प्रदेश को और हमारे जिले को दंगे की आग में झोंकना चाहते हैं.
हम लोग ऐसी शक्तियों को मुंह तोड़ जवाब देंगे और देश में अमन शांति कायम रहे जिसके लिए हम लोग हर तरह का संघर्ष करेंगे. करने वालों ने मोहम्मद फरहान मोहम्मद जीशान मोहम्मद मुकम्मल फिदा दानिश मोहम्मद इमरान इसके अलावा गगन सुमित प्रसाद अजय राणा डॉक्टर मुकेश आनंद अंकित अजीत सहित दर्जनों लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.