Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

भाजपा शासित तीनों नगर निगमों को कंफडेरेशन ऑफ एमसीडी एंप्लॉइज ने दी धमकी: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित तीनों नगर निगमों को कंफडेरेशन ऑफ एमसीडी एंप्लॉइज ने धमकी दी है कि अगर तीन दिन में कर्मचारियों की तनख्वाह, पेंशन नहीं मिली तो सामूहिक हड़ताल जाएंगे। ए.बी.सी और डी ग्रुप के कर्मचारियों का वेतन पिछले 2 महीने से नहीं मिला है। सेवानिवृत्ति के लाभ भी करीब दो साल से नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेताओं से होर्डिंग का पैसा वसूला जाए तो सभी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन दी जा सकती है। दिल्ली सरकार ने एक-एक बकाया रुपया एमसीडी को दे दिया है। दिल्ली को बदनाम करने के लिए भाजपा साजिश रच रही है।

By: Press Release

भाजपा शासित तीनों नगर निगमों को कंफडेरेशन ऑफ एमसीडी एंप्लॉइज ने दी धमकी: सौरभ भारद्वाज

 

ए.बी.सी और डी ग्रुप के कर्मचारियों का वेतन पिछले 2 महीने से नहीं मिला है, सेवानिवृत्ति के लाभ भी करीब दो साल से नहीं दिए गए हैं- सौरभ भारद्वाज

अगर भाजपा के नेताओं से होर्डिंग का पैसा वसूला जाए तो सभी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन दी जा सकती है- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार ने एक-एक बकाया रुपया एमसीडी को दे दिया है, दिल्ली को बदनाम करने के लिए भाजपा साजिश रच रही है- सौरभ भारद्वाज

 

नई दिल्ली, 14 नवंबर, 2021

 

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित तीनों नगर निगमों को कंफडेरेशन ऑफ एमसीडी एंप्लॉइज ने धमकी दी है कि अगर तीन दिन में कर्मचारियों की तनख्वाह, पेंशन नहीं मिली तो सामूहिक हड़ताल जाएंगे। ए.बी.सी और डी ग्रुप के कर्मचारियों का वेतन पिछले 2 महीने से नहीं मिला है। सेवानिवृत्ति के लाभ भी करीब दो साल से नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेताओं से होर्डिंग का पैसा वसूला जाए तो सभी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन दी जा सकती है। दिल्ली सरकार ने एक-एक बकाया रुपया एमसीडी को दे दिया है। दिल्ली को बदनाम करने के लिए भाजपा साजिश रच रही है।

 

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के ऊपर एक बहुत बड़ा संकट मंढरा रहा है। दिल्ली के लोग कोरोना से जूझ कर उभर रहे हैं। दिल्ली में डेंगू की रोकथाम के लिए बहुत कोशिशें चल रही हैं। अब प्रदूषण से लड़ने के लिए सरकारी तंत्र तैयार हो रहा है। जिसके अंदर बड़ी भूमिका दिल्ली नगर निगम की होती है।

 

कंफडेरेशन ऑफ एमसीडी एंप्लाइज ने एक दिन पहले तीनों नगर निगमों को धमकी दी है कि अगर उनके कर्मचारियों की बकाया तनख्वाह, पेंशन और अन्य लाभ नहीं दिए गए तो वह सामूहिक हड़ताल पर जाने वाले हैं। तीनों भाजपा शासित नगर निगमों को 3 दिन का समय दिया है। ए.बी.सी और डी ग्रुप के कर्मचारियों का वेतन पिछले 2 महीने से नहीं मिला है। करीब 2 महीने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन नहीं दी गई है। इसके अलावा करीब 2 साल से कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया गया है। साथ ही मेडिकल सहित अन्य लाभों का भुगतान भी कई सालों से बकाया है। सेवानिवृत्ति के लाभ करीब दो साल से नहीं दिए गए हैं। यह हालत उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की है। पैरामेडिकल स्टाफ, रेजिडेंट डॉक्टर और सीनियर डॉक्टर को वेतन नहीं दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनका वेतन दो या तीन दिन के अंदर नहीं दिया तो वह भी हड़ताल पर जाने वाले हैं। 

 

पूरी दिल्ली में एक-एक हार्डिंग जिसका किराया डेढ़ लाख से तीन लाख रुपए महीना है, उसके ऊपर भाजपा के विज्ञापन लगे हुए हैं। इसके लिए एक रुपया भी राजस्व के नाम पर एमसीडी को नहीं मिल रहा है। अगर सिर्फ भाजपा के नेताओं से हार्डिंग का पैसा वसूला जाए तो सभी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन दी जा सकती है। दिल्ली सरकार ने एक-एक बकाया रुपया एमसीडी को दे रखा है। इसके बावजूद दिल्ली को बदनाम करने और हड़कंप मचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी साजिश कर रही है। ऐसी त्रासदी के समय में भी भारतीय जनता पार्टी दिल्ली वालों को और परेशान करने की कई नई नई योजनाएं बना रही है।

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.