जामिया शताब्दी समारोह के भाग के रूप में डेल्युज़े और गुआटारी पर एक सप्ताह की विश्व कांग्रेस
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर कल्चर, मीडिया एंड गवर्नेंस, विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में डेल्युज़े और गुआटारी वल्र्ड कांग्रेस 2020 का आयोजन कर रहा है। कांग्रेस 17 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होगी और इसमें एक शिविर और एक सम्मेलन होगा।
फरवरी 17-19 से आयोजित होने वाले ’कान्फिग्यूरिंग द पोस्टह्यूमन टेक्नोसेप्सः वर्चुअल, डिजिटल, एंड माचिनिक’ शीर्षक वाले शिविर में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिभागियों का एक विविध समूह हिस्सा लेगा। यह समूह डेल्युज़े पर प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविदों के सहयोग से संलग्न हैं, जो भारतीय सामाजिक परिवेश पर विशेष ध्यान केन्द्रित करेंगे।
सम्मेलन का शीर्षक ‘‘एनकाउंटरिंग द सोशलः मस्केरेड्स, फ्लुइडिटीज़, एंड बीकोमिंग्स ऑफ़ पोस्टकैपिटलिज़्म ‘‘ है। इसमें 20 से 22 फरवरी तक 15 समानांतर सत्र और 11 पूर्ण वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।
पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए के प्रोफेसर लियोनार्ड लॉरेल उद्घाटन भाषण देंगे और डेल्युज़े और गुआटारी स्टडीज़ इन इंडिया कलेक्टिव के अध्यक्ष, डॉ. जॉर्ज वर्गीज के., सत्र की अध्यक्षता करेंगे। सेंटर फ़ॉर कल्चर, मीडिया एंड गवर्नेंस की आनरेरी डायरेक्टर, प्रोफ़ेसर साइमा सईद स्वागत भाषण देंगीं और डेल्युज़े एंड गुआटेरी स्टडीज़ इन इंडिया कलेक्टिव के महासचिव एवं संयोजक, डॉ. मनोज एन वाई, कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करेंगे। सीसीएमजी के प्रोफेसर बिस्वजीत दास, वोट आॅफ थैंक्स देंगे।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पोस्टहुमनिस्म, बायोकैपिटलिज्म, एंथ्रोपोसीन एंड इकोसॉफी, ट्रांसजेंडरइज़्म, समाज की ख़ामोशी और मौन और नए भौतिकवाद सहित कई तरह के विषयों पर डेल्युज़े और गुआटारी में विश्व प्रसिद्ध विद्वानों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।
शिविर और सम्मेलन के मुख्य वक्ताओं में इवा डी बहोवेक, यूनिवर्सिटी ऑफ लजुब्लजाना, स्लोवेनिया; जोफ पी.एन. ब्रैडली, तोक्यो विश्वविद्यालय, जापान; तात्सुया हिगाकी, ओसाका विश्वविद्यालय, जापान; लियोनार्ड लॉरल, पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका; सेबेस्टियन ह्सियन-हो लिआओ, नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी, ताइवान; ऐनी सौवाग्नेरगेट्स, यूनिवर्सिटि पेरिस नानट्रे, फ्रांस; डैनियल स्मिथ, पड्र्यू विश्वविद्यालय, अमेरिका; केनेथ सुरिन, ड्यूक विश्वविद्यालय, अमेरिका; एलेक्स तायेक-ग्वांग ली, क्यूंग ही विश्वविद्यालय, सियोल; तोषिया उएनो, वाकू विश्वविद्यालय, जापान; जैनेल वॉटसन, वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी, अमेरिका आदि शामिल हैं।
शिविर और सम्मेलन का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (आईएसआईडी) वसंत कुंज में किया जाएगा।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.