बीते रविवार (03 फरवरी 2019) को कांग्रेस पार्टी की ओर से बिहार के पटना में रैली का आयोजन किया गया, रैल्ली में लोगों की उमड़ी भीड़ से गदगद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट के ज़रिए उनका शुक्रिया अदा किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया है। ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 'जन आकांक्षा रैली' ने देश में बदलाव की आवाज़ को और बुलंद कर दिया है| बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई|”
बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया है|
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 5, 2019
ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 'जन आकांक्षा रैली' ने देश में बदलाव की आवाज़ को और बुलंद कर दिया है|
बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई|@shaktisinhgohil pic.twitter.com/Q2UmLiR0mv
राहुल गांधी ने बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को उद्योगपतियों का रखवाला कहा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और भाजपा पर किसानों को लेकर झूठे वादे करने का आरोप लगाया था और कहा था कि नोटबंदी तो एक बहाना था, हकीकत में पीएम सिर्फ अपने उद्योगपति दोस्तों की मदद करना चाहते थे ताकि वे अपने काले धन को सफेद कर सकें।
पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘जन आक्रोश रैली’ में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, छत्तीसगढ़ के नव-निर्वाचित सीएम भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला था।
राहुल गांधी ने लोगों से कहा था कि हमने मध्य प्रेदश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों की कर्ज़ माफी की, और 10 दिन भी नहीं लगे, लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों को केवल 17 रुपये प्रति दिन दिए और उद्योगपतियों के लिए करोड़ों के ऋण को माफ कर दिया। उन्होंने यह भी कहा था कि, ‘पीएम ने वादा किया था कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख जाएंगे, क्या किसी को मिले 15 लाख? मोदी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है।’
बता दें कि JDU नेताओं ने राहुल गांधी की 'जन आकांक्षा रैली' को सुपर फ्लॉप शो करार दिया था। JDU के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने राहुल गांधी व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस का कोई विज़न नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप से पहले वे अपनी पार्टी के 55 वर्षों के कुशासन का हिसाब दें।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.