Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

Anti Corruption Number के बहाने Sambit patra का Arvind Kejriwal पर निशाना

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली प्रदेश के प्रमुख आदेश कुमार भी मौजूद थें। बता दें कि इस प्रेस कांफ्रेंस का उद्देश्य प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालना था। परंतु प्रवक्ता संबित पात्रा ने मौके के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनके Anti Corruption Number को ले कर निशाना साधा।

By: Saima Parveen

Anti Corruption Number के बहाने Sambit patra का Arvind Kejriwal पर निशाना

 

दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली प्रदेश के प्रमुख आदेश कुमार भी मौजूद थें। बता दें कि इस प्रेस कांफ्रेंस का उद्देश्य प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालना था। परंतु प्रवक्ता संबित पात्रा ने मौके के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनके Anti Corruption Number को ले कर निशाना साधा।

 

संबित पात्रा ने आए हुए सभी पत्रकार गणों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल के शासन के बारे में कहा कि, “जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल का शासन दिल्ली में रहा, और जिस प्रकार से काम नहीं करना और माहौल ऐसा बनाना जिससे यह प्रतीत हो की वह काफी मेहनत कर रहे है और व्यवस्था को सुधारने का प्रतीत कर रहे हैं। आज हम कई कथ्यो और उदाहरण के साथ उनके इस काम की पोल को खोलेंगे।”

 

वहीं अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि, “काम न करना और काम की फिक्र करना और बस उसका जिक्र करना यही अरविंद केजरीवाल की खासियत रही है। और विज्ञापनों द्वारा पार्टी के विभिन्न विभीन्न कार्यकर्ताओ द्वारा विषयों को आगे बढ़ाने की चेष्टा करना जो धरातल पे वास्तविकता नहीं है।” संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल के साथ साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी लपेटा। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार हम आजकल टीवी पर आए दिन मुख्यमंत्री भगवंत मन को Anti Corruption Number के साथ देख रहे है, उसी प्रकार अरविंद केजरीवाल भी आया करते थें।”

 

अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल को याद दिलाते हुए संबित पात्रा ने कहा कि, “अरविंद केजरीवाल ने अपने पहले कार्यकाल के शुरुआत में आते ही एक नंबर दिया था और कहा था कि आप लोग भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी मत सहना। इस नंबर पर हमें सूचना दें और वह सारे दोषी जेल की सलाखों के पीछे होंगे। इसी प्रकार उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल 2015 से 2020 में भी 5 अप्रैल 2015 को एक नंबर दिया था। यह नंबर था 1031।”

 

अधिक जानकारी देते हुए संबित पात्रा ने कहा कि यह नंबर जागरूकता विभाग के अंतर्गत दिया गया था। और दावा किया जा रहा था कि जागरूकता विभाग इसकी देख रेख करेगी। और जो भी कॉल आयेगी उसपे कार्यवाही करने का काम यह जागरूकता विभाग करेगी। और इसपर भी बहुत विज्ञापन हुआ। और फिर से ऐसा माहौल बनाया गया मानो अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार को खत्म कर देगी। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने आंकड़े बताते हुए कहा था कि इस हेल्पलाइन से कुल 1 लाख 25 हजार कॉल आ चुकी है।

 

अरविंद केजरीवाल के अनुसार, इन सभी कॉल्स की जांच की गई जिसके आधार पर लगभग 152 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया और 35 अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। परंतु जब RTI का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमे लोगो ने जानना चाहा कि कितने लोगो को वास्तविक रूप से इसके सजा हुई। जबकि RTI के अनुसार पता लगा कि केवल 282 कॉल्स आए और 7 केस दर्ज हुए। वहीं Anti Corruption विभाग के अनुसार कुल 451 शिकायतें आई और 11 मामले दर्ज हुए। और इसका परिणाम यह हुआ कि यह Anti Corruption Number बंद हो गया।

 

और आज फिर पंजाब के मुख्यमंत्री इसी प्रकार के किसी नंबर को ले कर विज्ञापन कर रहे हैं। और वह यह राजनीति भी कर रहे हैं की इस नंबर से पंजाब बदल जाएगा।

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.