Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

Arvind kejriwal ने Himachal Pradesh में Congress और BJP को बनाया निशाना

हिमाचल प्रदेश में चुनाव पास है, ऐसे में चुनाव के उपलक्ष में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी टीम के साथ हिमाचल प्रदेश पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में जहां बीते दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित किया था वहीं अरविंद केजरीवाल भी जनता को संबोधित करने पहुंचे हैं। भगवान

By: Saima Parveen

Arvind kejriwal ने Himachal Pradesh में Congress और BJP को बनाया निशाना

 

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में चुनाव पास है, ऐसे में चुनाव के उपलक्ष में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी टीम के साथ हिमाचल प्रदेश पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में जहां बीते दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित किया था वहीं अरविंद केजरीवाल भी जनता को संबोधित करने पहुंचे हैं। भगवान मां की मूर्ति, कलावा, हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध टोपी और चुनरी के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया गया।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपस्थित सभी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहते हैं। यहां देव और देवियों का वास है। अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश की प्रशंसा और विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, “हिमाचल प्रदेश को भगवान ने देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हिमाचल प्रदेश में लोगों को पेड़-पौधे, पहाड़, नदियां और इतनी खूबसूरत कृतियां प्रदान की है। लेकिन कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने भी हिमाचल प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।”

 

विपक्ष के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “30 साल तक हिमाचल प्रदेश पर कांग्रेस ने राज किया और शेष 17 साल तक भाजपा ने राज किया। हिमाचल प्रदेश में सभी परेशानियों का दोषी कांग्रेस और भाजपा को मानते हुए अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि आज हिमाचल प्रदेश की जो हालत है, यहां जितनी भी समस्याएं है वह केवल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की वजह से है।”

 

इतना ही नहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ट्वीट के बारे में बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा। दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की सामाजिक और राजनैतिक परिस्थितियां अलग हैं। तो मैंने उनका जवाब देते हुए कहा कि परिस्थितियां अलग नहीं है बल्कि तुम्हारी नियत खराब है।

 

अरविंद केजरीवाल ने जनता को अन्य नेताओं से तुलना करते हुए स्पष्ट किया कि, “मुझे राजनीति करने नहीं आती। मैं आम आदमी हूं केवल विकास करना जनता हूं। ये लोग गंदी राजनीति करते हैं पर मैं वैसा नहीं कर सकता। मैं राष्ट्रवाद और एक देशभक्त हूं। मुझे राजनीति से कोई मतलब नहीं। मैं देश के लिए जीता हूं और समय आने पर देश के लिए जान भी हाजिर करने को तैयार हूं। 

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.