जे पी नड्डा ने हिंसा को बताया "डिजाइनर तरीका", भगवा धारी तलवारों और बंदूकों पर खामोशी
कर्नाटका : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विपक्ष पर लगाया संगीन आरोप। देश को खंडित करने का ज़िम्मेदार ठहराया विपक्ष और मुख्य रूप से कांग्रेस को। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने 2 दिन का दौरा किया। जहां आज उनका दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक की जनता को संबोधित किया।
इस संबोधन में देश में चल रही वर्तमान स्तिथि पर प्रकाश डालते हुए जे पी नड्डा ने सारा दोष विपक्ष पर थोप दिया। उनका कहना है कि, पहली बार पूर्वोत्तर में हमारी मिली जुली सरकार आई थी, इस बार पूर्ण रूप से बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है। इस मुद्दे से संबंधित कटाक्ष करते हुए जे पी नड्डा कहते हैं कि, “इन नतीजों को देख कर राजनीति में कुछ लोग बौखला गए हैं। और उनकी बौखलाहट कही न कही समाज को खंडित करने के लिए षड्यंत्र के साथ जुड़ जाती है।”
जे पी नड्डा ने हाल ही में हुए रामनवमी के अवसर पर हुई हिंसा के बारे में भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि, “ रामनवमी पर हुए शोभायात्रा पर अटैक, कही कोई दंगा तो कही कुछ। जे पी नड्डा ने इस हिंसा को "डिजाइनर तरीका" बताया। उन्होंने कहा कि ये डिजाइनर तरीका है। समाज को खंडित करने की कोशिश हो रही है।
अध्यक्ष जे पी नड्डा के विचारों पर गौर करें तो उनके अनुसार इन सब दंगो और हिंसा के पीछे केवल विपक्ष और कांग्रेस का हाथ है। इसको मद्देनजर रखते हुए वह कहते हैं कि, “मुझे दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि विपक्ष में आज कांग्रेस पार्टी बहुत ही लापारवाही के तरीके से कार्य कर रही है।”
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.